विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2020

भाग्यश्री ने शेयर की अपनी शादी की Photo, कहा- ''एक बार की बात है जब एक छोटी लड़की... ''

भाग्यश्री (Bhagyashree) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर खुद की शादी की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने शादी को लेकर एक लड़की के सवाल और उसके सपनों के बारे में भी लिखा है.

भाग्यश्री ने शेयर की अपनी शादी की Photo, कहा- ''एक बार की बात है जब एक छोटी लड़की... ''
भाग्यश्री (Bhagyashree) ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर की है.
नई दिल्ली:

फिल्मों की दुनिया में जल्द कमबैक करने वाली भाग्यश्री (Bhagyashree) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर खुद की शादी की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने शादी को लेकर एक लड़की के सवाल और उसके सपनों के बारे में भी लिखा है. फैन्स भाग्यश्री की इस तस्वीर को बहुत पसंद कर रहे हैं. 

इस तस्वीर में भाग्यश्री (Bhagyashree) बेहद ही छोटी और प्यारी लग रही हैं. अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए भाग्यश्री ने लिखा, ''एक बार की बात... एक छोड़ी लड़की थी. शादी- एक सपना, कुछ लोगों के लिए एडवेंचर, जर्नी, फेरीटेल, एक अजूबा और एक सवाल... इन सबको बता पाना बहुत मुश्किल है लेकिन आप इसके साथ आगे बढ़ते हैं. मेरी जिंदगी में बदलाव का यह वो पल है, जिसे मैं कभी भूल नहीं सकती हूं''. 

उन्होंने लिखा, ''मेरा दिल उस वक्त बहुत तेज धड़क रहा था, मेरे पैर बिल्कुल जम से गए थे और मेरी आंखों में आंसु थे और चेहरे पर हल्की सी मुस्कान थी.... मैं फिर से उस पल को जी सकती हूं... आपमें से कितने लोगों ने इस पल को जिया है? मेरे साथ अपने इस पल को बांटे.''

बता दें, इस तस्वीर में भाग्यश्री लाल रंग के जोड़े में दिखाई दे रही हैं. उन्होंने बालों में गजरा और माथे पर छोटा सा मांगटीका पहना हुआ है. सिर पर लाल रंग का दुपट्टा ओड़ा हुआ है और नाक में बड़ी सी नथनी पहनी हुई है. इस तस्वीर में भाग्यश्री बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं.  

क्या आपको भी भाग्यश्री की इस तस्वीर को देखकर अपनी जिंदगी का वो खास पल याद आ गया? 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhagyashree, Bhagyashree Throwback Photo, Bhagyashree Marriage Pic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com