Madhya Pradesh tourism : अक्सर लोग शादी के बाद हनीमून का प्लान कुल्लु, मनाली, नैनीताल और शिमला का बनाते हैं. लेकिन आज हम आपको इन सबसे इतर मध्यप्रदेश राज्य के कुछ जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां जाकर आप शिमला नैनीताल भूल जाएंगे. मध्य प्रदेश आने वाले पर्यटक अक्सर राज्य की सुंदरता और इसकी समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से चकित होते हैं. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश आप हवाई, रेल और सड़क मार्ग के रास्ते पहुंच सकते हैं. यदि आप दिल्ली से भोपाल की यात्रा करना चाहते हैं, तो आप NH 46 हाईवे ले सकते हैं, जो दोनों शहरों को जोड़ता है. तो चलिए जानते हैं मध्य प्रदेश में घूमने वाली जगहें.
मध्य प्रदेश में घूमने वाली जगह
पंचमढ़ी - आप यहां पर पंचमढ़ी घूम सकते हैं. यहां पर आप खूबसूरत झरनों को आनंद उठा सकते हैं. आप सतपुड़ा पर्वतमाला पर ट्रेकिंग का भी आनंद ले सकते हैं. यहां पर आप पांडव की गुफाएं देखने का भी आनंद ले सकते हैं. आप सतपुड़ा बायोस्फीयर रिजर्व भी जा सकते हैं, जिसमें बाघ, हाथी, सरीसृप आदि जैसे कई जानवर रहते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह शहर मध्यप्रदेश राज्य का महलों और मंदिरों के लिए जाना जाता है. यहां का प्रमुख आकर्षण सास बहू का मंदिर है, जो एक सुंदर नक्काशीदार मंदिर है. मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों में प्राचीन ग्वालियर का किला एक प्रमुख स्थल है. किले के परिसर में 15वीं सदी का गुजरी महल भी है, जिसे अब एक पुरातात्विक संग्रहालय का रूप दे दिया गया है.
भेड़ाघाटयह जगह भी बहुत खूबसूरत है. भेड़ाघाट का झरना देखकर मन आपका खुश हो जाएगा. यह झरना 98 फीट की ऊंचाई से गिरता है. भेड़ाघाट में नौकाविहार करना ना भूलने वाला अनुभव होगा. यहां पर नवंबर और मार्च के समय में जा सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं