Benefits Of Curry Leafs: इंस्टा रील के जमाने में रोजाना आपकी फीड में कुछ न कुछ ऐसा जरूर मिलता होगा, जिसमें आपको सुबह उठकर कुछ खास चीजें खाने की सलाह दी जाती है.इनमें से कुछ चीजें काम की होती हैं, लेकिन कुछ सिर्फ ट्रेंड बनकर रह जाती हैं और इनका फायदा कुछ नहीं होता है. आज हम आपको एक ऐसे पत्ते के बारे में बता रहे हैं, जिसे अगर आपने रोजाना सुबह चबा लिया तो आपको इसके ऐसे गजब फायदे मिलेंगे कि आप ये काम फिर कभी नहीं भूलेंगे. सबसे खास बात ये है कि ये पत्ता आपके घर के ही गमले में आपको मिल जाएगा.
करी पत्ते के फायदे
दरअसल हम यहां करी पत्ते की बात कर रहे हैं, जिसके फायदे काफी कम लोग जानते हैं. लोगों को इसका एक ही फायदा पता होता है कि करी बनाते हुए इसका तड़का लगाकर एक खास फ्लेवर आ जाता है. हालांकि ये आपकी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा असरदार है. यही वजह है कि कई लोग रोजाना सुबह करी पत्ता चबाते हैं.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
पाइल्स के दर्द का ये है रामबाण उपाय, आचार्य बालकृष्ण ने बताया तरीका
डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंदकरी पत्ते का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. ये हरा पत्ता ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसमें ऐसे गुण होते हैं, जो आपके इंसुलिन लेवल को भी ठीक रखने का काम करते हैं. इसीलिए अगर आपको या आपके परिवार में किसी को ये बीमारी है तो आप उन्हें करी पत्ते चबाने की सलाह दे सकते हैं.
आंखों के लिए भी बेहतररोज सुबह करी पत्ता चबाने से आपकी आंखों की सेहत भी काफी अच्छी रहती है. इसमें विटामिन ए पाया जाता है, जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है. आप अगर रोजाना चार से पांच पत्ते खाते हैं तो आपकी आंखें एकदम ठीक रहेंगीं.
इम्यूनिटी से लेकर वेट लॉस में मददगारकरी पत्ता चबाने से आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट रहती है, यानी रोजाना अगर आप खाली पेट इसे चबा लेते हैं तो आपको बीमारियों से बचने की ताकत मिल सकती है. इसके अलावा जो लोग अपना वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए भी ये हरा पत्ता काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. करी पत्ता शरीर को डिटॉक्स करने का काम भी करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं