Piles Home Remedy: ऐसी कई बीमारियां हैं, जो एक बार किसी को हो जाएं तो उन लोगों का जीना मुश्किल हो जाता है. पाइल्स भी ऐसी ही एक बीमारी है, जिसका नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं. वहीं जिन लोगों को ये समस्या है, वो किसी भी तरह इससे छुटकारा पाने की कोशिश में लगे रहते हैं. इसके लिए कई लोग महंगी सर्जरी और दवाएं भी लेते हैं. आज हम आपको ऐसा घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे आपकी इस समस्या का समाधान होना पक्का है. ये उपाय पतंजलि आयुर्वेद के मुखिया आचार्य बालकृष्ण ने बताया है.
क्या होता है पाइल्स?
पाइल्स को आप बवासीर के नाम से भी जानते हैं, ये एक ऐसी बीमारी है जिसका जिक्र करने से भी लोग डरते हैं और अपने परिवार तक को इसके बारे में नहीं बताते हैं. इस बीमारी में मलद्वार में काफी ज्यादा सूजन आ जाती है और खून निकलता है. कुछ लोगों को इससे काफी ज्यादा तकलीफ होती है और वो ठीक से बैठ भी नहीं पाते हैं. आमतौर पर ज्यादा चटपटा खाने से ये बीमारी जल्दी होती है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
अब आपको आचार्य बालकृष्ण के उस घरेलू उपाय के बारे में बताते हैं, जिससे आप इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं. दरअसल आचार्य बालकृष्ण ने आयुर्वेद से जुड़े कई ऐसे तरीके बताए हैं, जिनसे इस समस्या से निपटा जा सकता है. सबसे आसान तरीका गेंदे के पत्तियों का इस्तेमाल करना है.
सबसे पहले पांच से सात ग्राम गेंदे की पत्तियों को लेना है और उन्हें पीसकर एक मिश्रण तैयार करना है.
- इस मिश्रण में दो से तीन काली मिर्च पीसकर डाल दें और इसके बाद इसे एक पेस्ट की तरह बना लें.
- इसे रोजाना सुबह दो चम्मच पीने से आपकी पाइल्स की समस्या दूर हो सकती है और दर्द में राहत मिल सकती है.
पाइल्स के इलाज के लिए एलोवेरा जूस को भी काफी अच्छा माना जाता है. खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से पाइल्स के दर्द में राहत मिलती है और सूजन में भी आराम मिलता है. इसके अलावा आप कच्चे दूध में नींबू निचोड़कर भी पी सकते हैं. अगर ज्यादा परेशानी हो रही है तो आप एक बार डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं