विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2016

डबल चिन से चाहिए छुटकारा, तो ज़रूर करें ये 5 काम

Also Read in
डबल चिन से चाहिए छुटकारा, तो ज़रूर करें ये 5 काम
प्रतीकात्मक तस्वीर
ठुड्डी पर अत्‍यधिक चर्बी को डबल चिन कहते हैं। चेहरे के आस पास का हिस्सा कमज़ोर होता है। यही वजह है कि जैसे ही हमारा वज़न बढ़ता है, चेहरा और गले के आस पास फैट जमा होने से यह हिस्सा फूला हुआ नज़र आता है। उम्र बढ़ने या अनुवांशिक कारणों से भी डबल चिन की समस्या होती है। 


ये है डबल चिन से निजात पाने के 5 तरीके

डबल चिन न सिर्फ चेहरे का आकर्षण कम करता है,बल्कि कॉन्फिडेंस भी कम होता है। वैसे तो सही हेयर-कट और मेकअप से इससे अस्थाई राहत मिल सकती है। लेकिन अगर इससे हमेशा के लिए छुटकारा चाहिए तो ये 5 काम ज़रूर करें-

1.खाने में विटामिन ई को तरजीह दें

अपनी डेली डाइट में विटमिन ई से भरपूर चीज़ों को शुमार करें। ब्राउन राइस, डेयरी प्रोडक्ट, नट्स, बीन्स, सेब, सोया बीन्स, मूंगफली खाएं।

2.शुगर फ्री च्यूइंग गम चबाएं

च्यूइंग गम चबाने से आपके जबड़ों की वर्जिश होती है और गर्दन पर जमा फैट बर्न होता है। ख्याल रखें कि च्यूइंग गम शुगर फ्री हो वर्ना मेहनत बेकार जाएगी।

3.मसाज

हर रात सोने से पहले लोशन या तेल को जॉ लाइन और गर्दन पर लगाकर हाथों को गर्दन से ऊपर चेहरे की दिशा में घुमाएं। अगर खुद करने में परेशानी हो तो ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद लें।


4.वजन कम करें

अगर आपका वज़न ज्यादा है तो कम वसा और कार्बोहाइड्ट्रेट वाली चीज़ें ही खाएं और हर दिन व्यायाम करें। आप जितना वज़न कम करेंगे, उसी अनुपात में चेहरे पर जमा फैट भी घटता जाएगा।

5. नेक एक्सरसाइज़
 

गर्दन को क्लॉकवाइज और फिर एंटी क्लॉकवाइज़ घुमाएं। यह व्यायाम धीरे धीरे कुल 10 बार करें। रोज़ करने से इसका असर जल्द दिखने लगेगा।

गर्दन को आगे ले जाते हुए छाती से सटाएं और पांच सेकेंड तक इसी अवस्था में रहें। फिर धीरे धीरे सांस लेते हुए गर्दन को जितना हो सके, पीछे की तरफ ले जाएं, फिर इस पोजिशन में भी पांच सेकेंड रहें। फिर सांस छोड़ते हुए गर्दन को वापस छाती से सटाएं। इसे 10 बार दोहराएं।

गर्दन को दाईं तरफ ले जाएं और चिन को कंधे से सटाएं। इस पोजिशन में पांच सेकेंड तक रहें। इसी तरह चिन को बांएं कंधे से सटाएं। इस पूरी प्रक्रिया को 3 बार करें।



 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Double Chin Treatment, Double Chin Excercise, Beauty Tips For Face, Health, डबल चिन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com