विज्ञापन

Royal Karva Chauth Thali Mehndi Design 2026: छलनी, चांद और करवा वाले ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन हाथों को देंगे रॉयल लुक, यहां देखें लेटेस्ट पैटर्न

Karva Chauth Mehndi Design 2026: करवाचौथ 2026 पर हाथों को खास लुक देने के लिए छलनी, चांद, करवा, पूजा की थाली, मोर और दूल्हा-दुल्हन वाले मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं. जानें नई-नवेली दुल्हनों और कम समय में मेहंदी लगाने वाली महिलाओं के लिए खूबसूरत विकल्प है.

Royal Karva Chauth Thali Mehndi Design 2026: छलनी, चांद और करवा वाले ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन हाथों को देंगे रॉयल लुक, यहां देखें लेटेस्ट पैटर्न
करवा चौथ मेहंदी डिजाइन फोटो
ndtv

करवाचौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं. 16 शृंगार से लेकर पूजा की तैयारी तक, हर चीज का अपना महत्व होता है. इस शृंगार में मेहंदी भी खास जगह रखती है. ऐसे में अगर आप भी करवाचौथ पर हाथों को खूबसूरत लुक देना चाहती हैं तो छलनी, चांद, करवा और पूजा की थाली वाले ये मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं.

करवाचौथ स्पेशल मेहंदी डिजाइन

करवाचौथ पर महिलाएं शाम को पूजा करने के बाद छलनी से चांद देखती हैं और फिर पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं. इसी परंपरा को ध्यान में रखकर चांद, छलनी और करवा वाले मेहंदी डिजाइन बनवाए जा सकते हैं. ये डिजाइन त्योहार के खास मौके को और यादगाार बना सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

छलनी से चांद देखती महिला वाला डिजाइन

अगर आप पारंपरिक मेहंदी डिजाइन पसंद करती हैं तो हथेली पर छलनी से चांद देखती महिला की आकृति बनवा सकती हैं. यह डिजाइन करवाचौथ की पूजा और व्रत की परंपररा को खूबसूरती से दिखाता है. इसके साथ छोटे फूल और बेल बनवाने से हाथों का लुक और निखर सकताा है.

पूजा की थाली और करवा वाला मेहंदी डिजाइन

Latest and Breaking News on NDTV

करवा, छलनी, दीया और पूजा की थाली को शामिल करके भी सुंदर मेहंदी डिजाइन बनाया जा सकता है. अगर आपको भरे हुए डिजाइनन पसंद हैं तो हथेली के बीच में पूजा करती महिला की आकृति बनवाएं. वहीं, हल्का और खुला पैटर्न पसंद करने वाली महिलाएं करवाा और दीये के साथ फूल-पत्तियों का डिजाइन चुन सकती हैं.

ये भी पढ़ें- मेकअप हटाने के लिए क्या करें? बिना किसी रिमूवर के घर पर मेकअप हटाने के 3 आसान तरीके

नई-नवेली दुल्हनों के लिए रॉयल डिजाइन

Latest and Breaking News on NDTV

शादी के बाद पहला करवाचौथ कई महिलाओं के लिए खास होता है. ऐसे में वे दोनों हाथों पर अलग-अलग लेकिन एक-दूसरे से मेल खाते डिजाइन बनवाा सकती हैं. एक हाथ पर दूल्हा-दुल्हन की आकृति और दूसरे हाथ पर चांद, करवा या पारंपरिक पैटर्न बनवााना अच्छा विकल्प हो सकता है.

कम समय में लगाएं ये आसान मेहंदी डिजाइन

Latest and Breaking News on NDTV

अगर आपके पास मेहंदी लगवाने के लिए ज्यादा समय नहीं है तो सिंपल बेल, गोलाकार पैटर्न या उंगलियों पर हल्की मेहंदी का विकल्पप चुन सकती हैं. मोर, हाथी और मधुबनी शैली से प्रेरित डिजाइन भी अलग लुक दे सकते हैं.

मेहंदी डिजाइन चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

Latest and Breaking News on NDTV

मेहंदी का डिजाइन चुनते समय अपने हाथों के आकार, पसंद और उपलब्ध समय को ध्यान में रखें. बारीक और भरे हुए डिजाइन बनाने में अधिक समय लग सकता है, जबकि मिनिमल पैटर्न जल्दी तैयार हो जाते हैं. मेहंदी लगवाने से पहले त्वचाा पर इस्तेमाल होने वाले उत्पाद की जानकारी जरूर लें. खासकर ब्लैक हिना से बचें, क्योंकि इसमें मौजूद कुछ रसायन त्वचा पर एलर्जी पैदाा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- करवा चौथ पर हल्दी से सिंदूर कैसे बनता है? ऑर्गेनिक सिंदूर कैसे बनता है घर पर, जान‍िए यहां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karva Chauth Mehndi Design, Karva Chauth Mehndi Designs, Karva Chauth Mehndi Designs Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com