- स्किन के लिए केला है अच्छा.
- केले के छिलके भी दिखाते हैं असर.
- चेहरे पर आ जाती है चमक.
Skin Care: बात जब स्किन केयर की आती है तो केला एक ऐसा फल साबित होता है जिसका छिलका तक त्वचा को कई तरह के फायदे देता है. अगर आप अबतक इसके सही इस्तेमाल से अंजान रहे हैं तो अब समय आ गया है कि आप जान लें स्किन केयर में केले के अंदरूनी ही नहीं बल्कि बाहरी हिस्से को किस तरह इस्तेमाल में लाया जाए. विटामिन ई, बी1, बी, सी और पौटेशियम जैसे गुणों से भरपूर केला (Banana) स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग (Glowing Skin) बनाता है. वहीं, केले के छिलके (Banana Peels) एंटी-इंफ्लेमेटरी, जिंक और मैग्नीनीज से के भी अच्छे स्त्रोत हैं. ये स्किन की इरिटेशन को दूर कर उसे मुलायम बनाते हैं. जानिए इन्हें चेहरे पर कैसे लगाया जाता है.
नेचुरल तरीके से Dark spots हटाने हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपचार, जल्द नजर आने लगेगा फर्क
त्वचा के लिए केले और केले के छिलके | Banana And Banana Peels For Skin
ड्राई स्किन के लिए त्वचा को नमी देने के लिए केले से बेहद ही आसान सा फेस पैक (Banana Face Pack) बनाया जा सकता है. इसके लिए एक पके हुए केले में एक चम्मच शहद मिला लीजिए. इस पैक को चेहरे पर लगभग 20 मिनट बाद लगाए रखने के बाद धो लें. इसमें आप चाहें तो ऑलिव ऑयल भी मिला सकते हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
चेहरे से डार्क स्पॉट्स (Dark Spots) हटाने के लिए भी आपको केले का इस्तेमाल करना है. इसके लिए एक केले के गूदे एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच ही शहद मिलाएं. अब इस तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट रखने के बाद धो लें. इससे स्किन निखर उठेगी और त्वचा पर चमक भी नजर आने लगेगी.
इसके लिए आपको केले नहीं बल्कि केले के छिलकों की जरूरत होगी. हम चेहरे से डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए केले के छिलकों से स्क्रब बनाएंगे. सबसे पहले केले के छिलकों को बारीक टुकड़ों में काट लें और एक कटोरी में डाल लें. अब इसमें एक चम्मच हल्दी और चीनी के साथ-साथ एक छोटा चम्मच शहद मिला लें. तीनों के मिक्स करें और इस तैयार स्क्रब (Banana Scrub) से चेहरा एक्सफोलिएट करें. हल्के हाथ से इसे चेहरे पर मसलें और 2-3 मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह धो लें.
अंडर आई पैचेसआंखों के नीचे नजर आने वाले काले घेरों पर केले के छिलकों को लगाया जा सकता है. केले इन आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल्स (Dark Circles) का सफाया कर देते हैं. सबसे पहले केले को छीलकर छिलके को फ्रिज में रख दें. कुछ देर बाद इसके मुलायम वाले या कहें अंदर वाले हिस्से को आंखों के नीचे तकरीबन 15-20 मिनट आंखों के नीचे रखें और धो लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
ट्विन टावर ध्वस्त : नजदीकी इमारतें सुरक्षित, एटीएस विलेज की 10 मीटर बाउंड्री टूटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं