Viral News: अपने जीवन में आपने बहुत सी अलग-अलग, अनोखी या कभी अटपटी चीजें भी देखी होंगी लेकिन शायद ही ऐसा हेयरकट देखा हो जैसा हाल-फिलहाल सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है. असल में तस्वीर में नजर आ रहे हेयरकट (Haircut) का नाम है जेलीफिश बॉब (Jellyfish Bob) जो अपने नाम की ही तरह जेलीफिश जैसा नजर आ रहा है. इस हेयरकट को पहले टिकटॉक पर पॉपुलर होते देखा गया और अब यह ट्विटर पर वायरल हो रहा है. यह हेयरकट मुलेट और बॉल कट का मिक्स है. इसमें बालों की बाहरी लेयर शॉर्ट बॉब जैसी दिख रही है और अंदर वाली लेयर लंबी ही है. देखने पर आपको लगेगा कि आप किसी जेलीफिश को ही देख रहे हैं.
इस छोटी सी बच्ची की देशभक्ति देख आप भी हो जाएंगे हैरान, जिसने सुना ताली बजाने पर हो गया मजबूर
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
पहली नजर में तो यह हेयरकट थोड़ा अजीब सा लगता है लेकिन कुछ देर तक देखते रहने पर सेंस बनता है कि कोई सबसे अलग दिखने के लिए ऐसा हेयरस्टाइल रख सकता है. असल में देखा जाए तो इस तरह के हेयरकट के साथ एक्सपेरिमेंट करना एक तरह से बोल्ड चॉइस भी है. हॉलीवुड एक्ट्रेस निकोल किडमैन (Nicole Kidman) भी अपने लेटेस्ट मैग्जीन शूट में इस हेयरकट में नजर आई थीं.
The #PerfectIcon #NicoleKidman
— PERFECT (@theperfectmag) August 22, 2022
📲 Preorder Issue 3 now: https://t.co/u8NUZV1sjB pic.twitter.com/MZS6fiDSCZ
निकोल ने इस हेयरकट को कैरी किया तो वो थोड़ा अलग इसलिए भी लग रहा है क्योंकि उन्होंने बालों को स्ट्रेट रखा है और बालों का टॉप सेक्शन ठुड्डी के पास तक कटा है. वहीं, निकोल ने बाकि बालों को कंधों के पीछे रखा है जिससे बालों में सटल टेक्सचर नजर आ रहा है.
इस जेलीफिश हेयरकट (Jellyfish Haircut) पर एक किसी ने बताया कि उन्होंने भी ऐसा ही हेयरकट करवाया है और किसी ने बताया कि उन्हें यह हेयरकट कितना ज्यादा अच्छा लगा है. लेकिन, इंटरनेट (Internet) पर एक हिस्सा ऐसा भी है जिसे यह हेयरकट बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है. एक यूजर ने लिखा, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि मुझे यह हेयरकट अच्छा लग रहा है या नहीं, मैं दुविधा में भी हूं और ऊपर से कैंची बहुत ज्यादा पास से चलाई गई है." दूसरे ने लिखा, "मेरे शहर में किसी को नहीं लगता कि मेरे ऊपर यह हेयरकट अच्छा लगता है."
'सनम बेवफा' और 'सौतन' जैसी फिल्मों के निर्देशक सावन कुमार टाक का निधन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं