विज्ञापन

बिना पंखे के बालकनी ठंडी कैसे रखें? जानें देसी जुगाड़!

Balcony Cooling Ideas: आज हम आपके साथ कुछ ऐसी ट्रिक्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप बालकनी को नैचुरली ठंडा रख सकते हैं. 

बिना पंखे के बालकनी ठंडी कैसे रखें? जानें देसी जुगाड़!
मैं अपनी बालकनी को ठंडा कैसे करूं?

Balcony Cooling Ideas: तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बालकनी में इतनी गर्मी हो जाती है कि बैठना तो क्या दो मिनट के लिए खड़ा हो जाना भी मुश्किल हो जाता है. यही कारण है बालकनी को ठंडा रखने के लिए कई लोग पंखा लगवा लेते हैं, लेकिन उनका क्या जिनकी बालकनी में पंखा नहीं है. क्या आप भी उन्हीं में से एक हैं? अगर हां, तो स्टोरी में बने रहिए. आज हम आपके साथ कुछ ऐसी ट्रिक्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप बालकनी को नैचुरली ठंडा रख सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बिना पंखे के बालकनी ठंडी कैसे रखें?

बालकनी को कवर करके रखें: सीधी धूप पड़ने के कारण बालकनी में भयंकर गर्म हो सकती है. ऐसे में बालकनी ठंडा रखने के लिए आप किसी भी कपड़े के शेड, बांस की चटाई या छतरी का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप इन में से किसी भी चीज से बालकनी को कवर करते हैं, तो बालकनी ठंडी रहेगी.

ये पौधे लगाएं: अगर आप बालकनी में पौधे लगते हैं, तो इससे न सिर्फ बालकनी सुंदर लगेगी, बल्कि तापमान भी कम होगा. कुछ पौधे जैसे मनी प्लांट, एलोवेरा, स्नेक प्लांट, तुलसी और मोगरा न केवल धूप को रोकते हैं, बल्कि हवा को ठंडा बनाएं रखते हैं. 

फर्श पर कार्पेट बिछाएं: अगर आपकी बालकनी में टाइल्स या पथर लगे हैं, तो उसके कारण भी तापमान बढ़ सकता है. इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि फर्श पर चटाई या कार्पेट बिछा हो. यह तरीका तापमान को कम करने में मदद कर सकता है.

हल्का पानी का छिड़काव: बालकनी को ठंडा बनाए रखने के लिए आप पानी के स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं. बस आपको रोजाना शाम को बालकनी की रेलिंग, फर्श और पौधों पर हल्के ठंडे पानी का स्प्रे करना है. इतने में ही बालकनी का तापमान कम हो जाएगा. 

इसे भी पढ़ें: कौन हैं वो लोग जिन्हें छूना भी नहीं चाहिए नारियल पानी, हो सकते हैं सेहत को नुकसान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com