एक जमाना था जब दादा या फिर नाना अपने घुटनों में दर्द की शिकायत करते थे, लेकिन आज 40 साल की उम्र के बाद ही ये परेशानी होने लगती है. लोग कहते हैं कि उनके घुटनों की ग्रीस खत्म हो गई है, जिसके चलते वो अब चल भी नहीं पाते हैं. इस समस्या से निपटने के लिए लोग नी रिप्लेसमेंट करवाते हैं, लेकिन आयुर्वेद से भी इसका इलाज हो सकता है. बाबा रामदेव ने बताया कि कैसे आप अपने घुटनों की सेहत को ठीक रख सकते हैं और फिर से दौड़ सकते हैं.
घुटनों में कार्टिलेज घिसने को लेकर बाबा रामदेव का कहना है कि सबसे पहले हमने ये चूहों में देखा, जिसके बाद इंसानों पर इसका प्रयोग हुआ और उनमें भी ये सफल रहा. कुल मिलाकर कार्टिलेज रिपेयर हो सकता है. दो से नौ महीने में पूरे घुटने नए हो सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन वजहों से होती है परेशानी
यूरिक एसिड, सीआरपी, एएनए, ईएसआर, एएसओ जैसी चीजों से घुटनों में दिक्कत आती है. अनहेल्दी तरीके से लाइफ जीने वाले लोगों को भी ये दिक्कत सबसे ज्यादा होती है. जो लोग खड़े होकर लगातार पानी पीते हैं, उनके घुटने भी खराब हो सकते हैं. इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी ऑक्सीजन है. बाबा रामदेव ने बताया कि इसीलिए सभी को लंबी सांस लेनी चाहिए. जब शुद्ध ऑक्सीजन अंदर जाएगा तो कई बीमारियां खुद ही ठीक हो जाएंगीं.
किन लोगों को रोज 1 इलाइची जरूर खानी चाहिए? डाइटीशियन ने बताए हर दिन Elaichi खाने के फायदे
क्या है घुटनों के दर्द का इलाज?
बाबा रामदेव ने बताया कि घुटनों में दर्द की समस्या से निपटने के लिए रोजाना सुबह एक चम्मच गाय का घी या वर्जिन कोकोनट ऑयल या फिर तिल का तेल लेना चाहिए. रात को मेथी दाना भिगोकर सुबह इसका पानी पीने से भी राहत मिलती है. साथ ही अश्वगंथा और शतावरी का इस्तेमाल भी करना फायदेमंद होता है. इसके अलावा प्राणायाम काफी जरूरी है. इन लोगों को भस्रिका, कपालभाति और अनुलोम विलोम करना चाहिए. बाबा रामदेव ने बताया कि जिन लोगों को घुटनों की तकलीफ नहीं है, उन्हें भी स्ट्रेचिंग वाले योगासन जरूर करने चाहिए. इससे बुढ़ापे में भी घुटनों में दर्द नहीं होगा.
इन बातों का भी रखें खयाल
घुटनों की सेहत के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देना जरूरी है. इसके लिए जरूरी विटामिन डी लें, यानी आपको धूप में रोजाना निकलना है. इसके अलावा आप हरी पत्तेदार सब्जियां और प्रोटीन भरपूर मात्रा में लें. वजन बढ़ने से भी घुटनों में दिक्कत शुरू हो सकती है, इसीलिए अपना वजन कंट्रोल करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं