Expert Tips: योग गुरु स्वामी रामदेव या कहें बाबा रामदेव (Baba Ramdev) अक्सर ही सेहत, त्वचा और बालों को फायदे पहुंचाने वाले टिप्स सभी से शेयर करते रहते हैं. बाबा रामदेव के अनुसार, खानपान अगर अच्छा हो तो उसका प्रभाव त्वचा पर भी देखने को मिलता है. ऐसी ही एक फायदेमंद चीज का सेवन बाबा रामदेव सुबह के समय करने की सलाह देते हैं. असल में सुबह की शुरुआत अगर अच्छी हो तो सेहत को उसका सबसे ज्यादा फायदा मिलता है, खासतौर से पाचन दुरुस्त रहता है और शरीर को डिटॉक्स होने में भी मदद मिलती है. इससे सेहत तो अच्छी रहती ही है साथ ही त्वचा भी बेदाग बनती है और निखरी हुई नजर आती है सो अलग. ऐसे में चलिए जानते हैं बाबा रामदेव के अनुसार कौनसी है वो फायदेमंद जिसे रोजाना सुबह एक चम्मच खाने पर त्वचा को निखार मिलता है और सालोंसाल त्वचा चमकती है और जवां बनी रहती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बाबा रामदेव ने इस चीज को बताया त्वचा के लिए फायदेमंद
बाबा रामदेव का कहना है कि एक ऐसी चीज जिसका सेवन सालभर किया जा सकता है और जो त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है वो है घी. सुबह के समय एक चम्मच गाय का घी (Cow Ghee) या वर्जिन कोकोनट ऑयल पी लेने पर स्किन 12 महीने चमकती हुई नजर आती है.
घी के अलावा बाबा रामदेव घृतपान और एलोवेरा जूस के सेवन के फायदे भी बताते हैं. बाबा रामदेव के अनुसार एक चम्मच घृतपान और उसके साथ 2-4 चम्मच एलोवेरा जूस को पीने पर भी फायदा मिलता है. साथ ही, घी, तिल के तेल या रोगन को त्वचा पर लगा भी लिया जाए तो स्किन हमेशा जवां बनी रहेगी. योग गुरु तिल और गाजर को कोलाजन के लिए अच्छा बताते हैं. उनका यह भी कहना है कि गाजर का जूस और आंवले का जूस पीने पर 100 साल तक आंखें अच्छी रहती हैं.
सुबह घी के सेवन के फायदे- बाबा रामदेव के बताए अनुसार घी सेहत और त्वचा दोनों के लिए बेहद अच्छा होता है और इसीलिए सुबह की शुरूआत घी के साथ की जा सकती है. घी (Ghee) में हेल्दी फैटी एसिड्स होते हैं. यह एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्त्रोत होता है.
- घी के सेवन से पाचन अच्छा रहता है और इससे पाचन तंत्र बेहतर तरह से पोषक तत्वों को सोख पाता है.
- घी आयुर्वेदिक गुणों से भी भरपूर है. ऐसे में बैलेंस्ड डाइट में घी को हिस्सा बनाया जा सकता है.
- घी का सेवन करने पर वजन कम होने में भी फायदे नजर आ सकते हैं. घी से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है.
- शरीर को डिटॉक्स करने के लिए घी खाया जा सकता है. घी शरीर से गंदे टॉक्सिंस को निकालकर बाहर कर देता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं