Motion problem : बहुत से लोगों को आपने देखा होगा सुबह बार-बार वॉशरूम जाते हैं. ऐसे इसलिए क्योंकि उनका पेट एकबार में साफ नहीं होता. उन लोगों के लिए हम यहां पर एक ऐसा ड्रिंक (drinks for upset stomach) बताने जा रहें हैं जिसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है. असल में यह एक आयुर्वेदिक पानी है जिसको बनाने की सामग्री घर के किचन (Kitchen hacks) में आसानी से मिल जाएगी. तो आइए जानते हैं सामग्री और विधि.
रात में सोने से पहले लगाएं ये सीरम, काले दाग धब्बे और झाईयां होंगी 2 महीने में गायब
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
पेट साफ रखने वाला आयुर्वेदिक पानी
- इसको बनाने के लिए आपको 01 चम्मच जीरा, 01 चम्मच अजवाइन और 01 चम्मच सौंफ चाहिए. इन सारी चीजों को आप पैन में अच्छे से रोस्ट कर लीजिए. इसके बाद आप इसे पैन से निकालकर मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लीजिए. जब यह पाउडर जैसे हो जाए तो इसे निकाल लीजिए. फिर इस पाउडर को 01 चम्मच 01 गिलास गुनगुने पानी में मिला लीजिए. आपका आयुर्वेदिक पानी तैयार है. इसे सिप-सिप करके पी लीजिए. आप इसे सुबह या फिर शाम किसे समय भी पी सकते हैं. इससे पुरानी से पुरानी कब्ज और मोशन की परेशानी छूमंतर हो जाएगी.
- इस आयुर्वेदिक पानी को अगर आप रोज पी लेते हैं तो पेट से जुड़ी सारी परेशानियों से निजात मिल जाएगी. इससे आपका मेटाबॉलिज्म और इम्यून सिस्टम मजबूत होगा. साथ ही आपके चेहरे पर नैचुरल ग्लो भी आएगा.
- जीरा फाइबर, प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, बी, ई और के सहित कई जरूरी पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत माना जाता है. जो आपकी पेट की सेहत के लिए अच्छे साबित होते हैं. जीरा एसिडिटी और पेट दर्द में रामबाण इलाज है.
अजवाइन के पोषक तत्व- अजवाइन में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है.
सौंफ के पोषक तत्व- सौंफ (saunf) जिसे इंग्लिश में फेनल सीड कहते हैं आपके मुंह की दुर्गंध को दूर करने में अच्छी मानी जाती है. यह आपके पाचन शक्ति को भी मजबूत रखती है. इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन-ए और सी के साथ ही पोटेशियम भी होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं