Pista benefits : सूखे मेवे खाने की सलाह घर के बड़े बुजुर्ग हमेशा से ही देते हैं. ठंड के मौसम में तो हर कोई ड्राई फ्रूट्स खाना पसंद करता है. क्योंकि इसे खाने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत (immunity booster) होती है साथ ही शरीर में गर्मी भी बनी रहती है. जिसके कारण आपको ठंड नहीं लगती है. अमूमन लोग काजू, किशमिश और बादाम खाना ही पसंद करते हैं इस मौसम में, इसके अलावा पिस्ता. ये सूखा मेवा भी लोगों को खूब भाता है. लेकिन क्या आपको पता है ये ड्राई फ्रूट बाजार में नकली भी आने लगा है.
कैसे करें असली नकली पिस्ते की पहचान
- जब भी आप पिस्ता खरीदने जाएं तो चखकर जरूर देखें. अगर आपको मूंगफली का स्वाद आता है पिस्ता से तो समझ जाइए ये नकली है.
- वहीं, पिस्ता अगर चबाने में हार्ड लगता है तो समझिए वो बहुत पुराना हो गया है तो ऐसे मेवे को ना खरीदिए.
- आपको बता दें कि पिस्ता बनाने के लिए मूंगफली का इस्तेमाल किया जाता है. इसको पिस्ते की तरह दिखाने के लिए कैमिकल कोटिंग की जाती है.
पिस्ता खाने के फायदे
- आपको बता दें कि पिस्ता सेहत के लिए लाभकारी होता है. क्योंकि इसमें सैचुरेटेड फैटी एसिड, पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, ओलिक व लिनोलिक एसिड, प्रोटीन, विटामिन और फाइबर होता है.
- पिस्ता खाने से आपके दिल का हाल अच्छा बना रहता है. एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित शोध के अनुसार पिस्ता कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का काम करता है.
- आंखों के लिए भी पिस्ता बहुत अच्छा माना जाता है. अगर आपकी आंखें कमजोर हैं तो इसका सेवन करना शुरू कर दीजिए. लाभ ही लाभ होगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं