April Fools' Day 2024: हर साल 1 अप्रैल के दिन हर तरफ से हंसी और ठहाकों की आवाज़ें आ रही होती हैं जिसकी वजह है अप्रैल फूल्स डे. बच्चों से लेकर बड़े तक इस दिन किसी को बुद्धू बनाने या किसी की टांग खींचने से शर्माते नहीं हैं. किसी के घर कोई प्रैंक कॉल मिला देता है तो किसी को हंसाने के लिए मजेदार चुटकुले (Funny Jokes) भेजता है. कहा जाता है कि अप्रैल फूल्स डे को मनाने की शुरूआत 1582 से पोप जॉर्ज Xlll के समय से हुई थी जब वे नया ग्रेगोरियन कैलेंडर लाए थे. इस नए कैलेंडर के मुताबिक नया साल 1 जनवरी के दिन से शुरू होना था जबकि पुराने कैलेंडर में साल की शुरूआत 1 अप्रैल (1st April) से लिखी थी. तो जब कैलेंडर बदल गया तो लोगों ने उन लोगों का मजाक बनाना शुरू कर दिया जो अब भी 1 अप्रैल को ही नया साल समझते थे और इस तरह अप्रैल फूल्स डे की शुरूआत हुई. आप भी अप्रैल फूल्स के दिन अपने दोस्तों के साथ थोड़ी मस्ती और मजा कर सकते हैं. यहां अप्रैल फूल्स डे के ऐसे ही कुछ विशेज (April Fools' Day Wishes) और मैसेज दिए गए हैं जिन्हें पढ़कर दोस्तों की हंसी नहीं रुकेगी.
बालों को तेजी से लंबा और घना बनाता है करी पत्ता, जानिए किन-किन तरीकों से कर सकते हैं इस्तेमाल
अप्रैल फूल्स डे के मैसेज | April Fools' Day Messages
कमल का फूल तालाब में तैर रहा है
और अप्रैल का फूल Statusपढ़ रहा है.
हैप्पी अप्रैल फूल्स डे!
मैं कश्ती तू किनारा,
मैं धनुष तू तीर,
मैं मटर तू पनीर,
मैं वर्षा तू बादल,
मैं राजमा तू चावल,
हॉट तू कूल,
मैं अप्रैल तू... फूल,
अप्रैल फूल बनाया,
बड़ा मजा आया...
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हैप्पी अप्रैल फूल्स डे!

मूर्खता के सबसे खास पर्व पर मूर्खों के शहंशाह को तहे दिल से 'अप्रैल फूल डे' की हार्दिक शुभकामनाएं.
हैप्पी अप्रैल फूल्स डे!
अरे, आज तो आपका दिन है
क्योंकि आज अप्रैल फूल डे है.
हैप्पी अप्रैल फूल्स डे!
जब तुम आईने के पास जाते हो,
तो आईना कहता है ब्यूटीफुल-ब्यूटीफुल
जब तुम आईने से दूर जाते हो,
तो आईना कहता है अप्रैल फूल, अप्रैल फूल डे.
हैप्पी अप्रैल फूल्स डे!

आप बागों के सबसे हसीन गुल हैं,
हम तो बस आप के कदमों की धूल हैं,
अब ज्यादा गुरुर मत करना,
क्योंकि आज अप्रैल फूल है.
हैप्पी अप्रैल फूल्स डे!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं