Hair Care: बालों की देखरेख की बात आती है तो दूध का जिक्र भी आ ही जाता है. दूध बालों के लिए बनाए जाने वाले हेयर मास्क में खूब इस्तेमाल होता है. लेकिन, रसोई की एक और ऐसी ड्रिंक है जो दूध से भी अच्छा असर बालों पर दिखा सकती है. यह चीज है छाछ. बालों पर छाछ (Buttermilk) लगाने के एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं. छाछ बालों के टेक्सचर को बेहतर करने में असरदार है, इससे स्कैल्प बेहतर तरह से साफ होती है, डैंड्रफ और ड्राइनेस दूर रहती है और बालों को कई पोषक तत्व मिलते हैं जो बाल बढ़ाने में मदद करते हैं. यहां जानिए बालों पर किन-किन तरीकों से छाछ लगाई जा सकती है.
-
टाटा संस विवाद के बीच RBI गवर्नर का बड़ा बयान, अपर-लेयर कंपनियों के लिए शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बालों के लिए छाछ | Buttermilk For Hair
छाछ को सिर पर लगाने का सबसे आसान तरीका हे कि इससे बाल धो लिए जाएं. छाछ को कटोरी में लेकर बालों पर डालें. इसके बाद उंगलियों से छाछ को अच्छी तरह सिर की जड़ों पर मलें और फिर पानी से सिर धो लें.
हफ्ते में एक बार लगा लिया यह फेस पैक तो निखर जाएगा चेहरा, शहद और दही आते हैं काम
छाछ का हेयर मास्कबालों को पोषण देने वाले इस हेयर मास्क (Hair Mask) को बनाने के लिए एक कटोरी में छाछ निकालें. इसमें एक अंडा, 2 से 3 चम्मच ऑलिव ऑयल और आधा मसला हुआ केला और 2 चम्मच शहद डाल लें. सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करें और तैयार हेयर मास्क को बालों में लगाएं. 15 से 20 मिनट इस हेयर मास्क को लगाए रखने के बाद बाल शैंपू से धोकर साफ करें.
छाछ और नींबूछाछ में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाएं और इसे बालों पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. इस मिश्रण से स्कैल्प साफ होती है और डैंड्रफ (Dandruff) की दिक्कत दूर होती है सो अलग. आप नींबू के रस के बजाय सफेद सिरका भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
छाछ और बेसनबालों से बिल्ड-अप और गंदगी हटाने के लिए इस हेयर मास्क को लगाकर देखें. एक चौथाई कप छाछ, 2 चम्मच बेसन और एक ऑलिव ऑयल साथ लेकर मिला लें. इस तैयार पेस्ट को बालों पर तकरीबन आधा घंटा लगाए रखने के बाद सिर धोएं. बालों में चमक आ जाएगी.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं