विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2020

दोस्‍तों संग मस्‍ती करती हुईं नजर आईं अंकिता लोखंडे, डेनिम ड्रेस में मचाया धमाल

अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह डेनिम ड्रेस और हाई नी बूट्स में नजर आ रही हैं. 

Also Read in
दोस्‍तों संग मस्‍ती करती हुईं नजर आईं अंकिता लोखंडे, डेनिम ड्रेस में मचाया धमाल
अंकिता लोखंडे ने अपने दोस्‍तों के साथ जमकर मस्‍ती की
नई दिल्ली:

टेलीविजन शो 'पवित्र रिश्ता' से भारत के हर घर में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' में देखा गया था. हालांकि फिल्मों के अलावा वह सोशल साइट्स पर अपने प्रशंसकों के लिए आए दिन नई तस्वीरें साझा करती रहती हैं. 

यह भी पढ़ें: सूर्यवंशी के ट्रेलर लॉन्‍च में फिगर हगिंग ड्रेस में छाईं कैटरीना कैफ, देखें Photos

अंकिता ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह डेनिम ड्रेस और हाई नी बूट्स में नजर आ रही हैं. 
 

अंकिता ने हल्का मेकअप किया है. वहीं खुले बालों में वह काफी दिलकश लग रही हैं. तस्वीर में उनके साथ टीवी कलाकार जिया मुस्तफा भी हैं.

साझा की गई तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "हमारे रीयूनियन की खुशी में."

इंस्‍टाग्राम पर उनकी इस तस्वीर को अब तक कई हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. आपको बता दें कि एक्‍ट्रेस अंकिता लोखंडे फिल्म 'बागी 3' में नजर आएंगी. इस फिल्‍म में टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख भी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Lokhande, अंकिता लोखंडे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com