Home remedy for dry eyes : आज के डिजिटल युग में, हमारा लंबा समय लैपटॉप या स्क्रीन को देखते हुए गुजरता है, जिससे हमारी आंखों पर बुरा (eye care tips) असर पड़ता है. क्योंकि इससे निकलने वाली ब्लू रेज (blue rays impact on eyes) से आंख की रोशनी कमजोर (weak eye sight) होना, जलन और खुजली (itchiness) बने रहना और आंखों का पानी सूखने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में आपको अपनी आंखों को इन सारी परेशानियों से निजात पाना है तो फिर हम यहां पर एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे आपको काफी हद तक आराम मिलेगा.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईज ब्लिंक एक्सरसाइज - Eyes blink exercise
दरअसल, कंटेंट क्रिएटर एलन मंडेल ने अपने इंस्टा पेज पर आईज ब्लिंक एक्सरसाइज बताई है, जिससे ड्राई आईज की परेशानी से निजात मिल सकता है. उन्होंने बताया है कि इसे केवल 1 मिनट तक करना है. पलक झपकाने वाली यह एक्सरसाइज करने से मेइबोमियन ग्लैंड्स, ऊपर और नीचे पलकों के पास ऑयल ग्लैंड्स को खोलने का काम करती हैं, जो हमारी आंखों को चिकनाई देने के लिए जरूरी हैं.
एलन की इस टिप्स पर एक्सपर्ट्स की भी सहमती मिली है. पलक झपकना (eye blinking exercise for dry eyes and itchiness) आंखों की सतह पर समान रूप से आंसू फैलाकर आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे आंखों में चिकनाई बनी रहती है और जलन दूर होती है. आपको बता दें कि अश्रु ग्रंथियों (tears glands) में आवश्यक प्रोटीन होते हैं, जो सूखापन को रोकते हैं.
आम खाने का शौक न पड़ जाए महंगा इससे पहले FSSAI की यह चेतावनी लीजिए जान
अन्य उपाय - home remedy for dry eye syndrome
- आप आंखों का सूखापन कम (dry eye syndrome) करना चाहते हैं तो गर्मियों के मौसम में धूप वाला चश्मा (sun glasses) पहनकर रखें. यह आपको फैशनेबल भी दिखाता है और आंखों को भी सुरक्षा (eye protection accessories) प्रदान करता है.
- इसके अलावा आपको हाइड्रेटेड (hydration) रहना है और अच्छा और हेल्दी खाना है. वहीं, आपको अपनी स्क्रिन टाइम (screen time) को भी कम करना है. इन नुस्खों को अपनाकर आप अपनी आंखों को नुकसान पहुंचने से रोक सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
गर्मियों में भी फटने लगी हैं एड़ियां, तो जानिए इसका कारण और घरेलू उपचार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं