विज्ञापन

अब उबालते समय नहीं टूटेंगे अंडे, ये रहा देसी जुगाड़!

How To Boil Egg Without Crack:  अक्सर अंडे को उबालते समय देखा गया है कि वो फट जाता है. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है क्या? अगर हां, तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें.

अब उबालते समय नहीं टूटेंगे अंडे, ये रहा देसी जुगाड़!
अंडे उबालने का सही और परफेक्ट तरीका

How To Boil Egg Without Crack: ज्यादातर लोगों को नाश्ते में अंडा खाना पसंद है और ऐसा इसलिए क्योंकि यह न सिर्फ एक हेल्दी ब्रेकफास्ट है, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है. जहां कई लोग ऑमलेट बनाकर खाना पसंद करते हैं, तो कुछ ऐसे भी हैं, जो उबले अंडे ज्यादा खाते हैं. अक्सर अंडे को उबालते समय देखा गया है कि वो फट जाता है. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है क्या? अगर हां, तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें. यहां हम आपके साथ एक ऐसा हैक शेयर करने वाले हैं, जिसकी मदद से आप बिना टूटे अंडे को आसानी से उबाल पाएंगे. जानिए क्या करना होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

आप के अंडे फटेंगे नही, जानें उबालने का सही तरीका

इस आसान उपाय को करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. बस नीचे बताई गई कुछ चीजों की जरूरत होगी.

सामग्री:

  • पानी
  • नमक
  • सिरका

अंडे को उबालने का सही तरीका

  • सबसे पहले एक बर्तन लें. अब इसमें पानी डालकर घर में जो भी मौजूद है नमक या सिरका कुछ भी डाल दें. 
  • ध्यान रखें दोनों की 1-1 चम्मच ही लें.
  • अंडे को हल्की या मीडियम आंच पर उबालें. ऐसा करने से अंडे आपस में टकराते नहीं हैं.

अंडे कितनी देर में उबल जाते हैं?

10 से 12 मिनट में अंडे अच्छी तरह से उबल जाते हैं.

किन बातों का ध्यान रखना है?

  • फ्रिज के पानी का इस्तेमाल न करें.
  • जिस बर्तन में अंडा उबाल रहे हैं, उसमें कम पानी न डालें.
  • पहले अंडा कभी न डालें.
  • अंडे को कभी तेज आंच पर म उबालें.

इसे भी पढ़ें: कोविड के बाद इबोला का खतरा, WHO बोला - दुनिया तुरंत हो जाए सतर्क, घोषित की इंटरनेशनल हेल्थ इमरजेंसी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bina Tute Ande Kaise Ubale, How To Boiled Eggs In 5 Minutes, Bina Fate Anda Kaise Ubale, How To Boil Eggs, Boiled Eggs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com