विज्ञापन

Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि की कृपा से मिले खुशियां अपार... इन खास संदेशों से दें अपनों को अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं

देशभर में आज अनंत चतुर्दशी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं जिन्हें आप अपनों को भेजकर इस पर्व को और भी ज्यादा खास बना सकते हैं.

Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि की कृपा से मिले खुशियां अपार... इन खास संदेशों से दें अपनों को अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं
अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं
Photo Credit: NDTV

Anant Chaturdashi 2026 Wishes: आज अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व मनाया जा रहा है. हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन व्रत रखा जाता है और भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है. साथ ही इस दिन 14 गांठों वाला सूत्र बांधने का भी विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और श्री हरि अपनी कृपा बनाए रखते हैं. साथ ही इस दिन गणपति विसर्जन भी किया जाता है. ऐसे शुभ अवसर पर अपनों को कुछ खास संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं जिन्हें आप अपनों को भेजकर इस पर्व को और भी ज्यादा खास बना सकते हैं.

1. श्रीहरि की कृपा से मिले खुशियां अपार.
जीवन में बनी रहे सुख-समृद्धि की बहार,
अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं.

2. अनंत सूत्र हाथ में सजाएं,
विघ्नहर्ता का ध्यान लगाएं
आपके जीवन के सभी दुख मिट जाएं,
अनंत चतुर्दशी की कोटि-कोटि शुभकामनाएं

3. भगवान अनंत का हाथ हो सिर पर,
सदा सुख-शांति बरसे आपके घर पर
हर कार्य में आपको मिले सफलता अपार,
मुबारक हो आपको अनंत चतुर्दशी का त्योहार

Latest and Breaking News on NDTV

4. खुशियों की बौछार हो,
सुखों का अपार भंडार हो
अनंत देव की कृपा से,
आपका हर सपना साकार हो
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं!

5. अनंत चतुर्दशी का यह पावन दिन,
सदा महके आपका जीवन खुशियों के बिन
भगवान विष्णु का मिले ऐसा वरदान,
हर राह बने आपकी बेहद आसान
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं!

6. हाथों में बंधा रक्षा का धागा,
दूर करे हर भय और बाधा
अनंत देव की भक्ति में लीन रहें,
जीवन में सदा सुख और चैन रहें

7. भगवान अनंत की छत्रछाया में,
कोई कमी न रहे आपकी काया में
मिले आपको यश, वैभव और कीर्तिमान,
चमकता रहे सदा आपका मान-सम्मान

Latest and Breaking News on NDTV

8. दुखों का अंत हो और सुखों की शुरुआत हो,
सदा आप पर अनंत देव का आशीर्वाद हो
चतुर्दशी का यह दिन आपके घर खुशहाली लाए,
हमारी तरफ से आपको ढेरों शुभकामनाएं

9. अनंत देव के चौदह गांठों का धागा,
जागा दे आपका सोया हुआ भाग्य
सदा बनी रहे घर में बरकत और शांति,
मिट जाए मन की हर एक भ्रांति

10. रिद्धि-सिद्धि के दाता विदा हो रहे,
अनंत देव अपनी कृपा बरसा रहे
जीवन का हर पल खुशहाल बने,
सदा आपके चेहरे पर मुस्कान सजे

यह भी पढ़ें: गणेश विसर्जन आज, जानें गणपति विसर्जन की विधि और शुभ मुहूर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anant Chaturdashi 2026, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com