सोशल मीडिया पर इन दिनों अमेरिका के लाइफस्टाइल से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. भारत समेत कई देशों के लोग हैरान भी हैं और इससे काफी कुछ सीख भी रहे हैं. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे अमेरिका में एक प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन या गैराज का मैकेनिक भी उतनी ही शानदार और लग्जरी लाइफ जीता है, जितना कोई ऑफिस में काम करने वाला.
अमेरिका में प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन या गैराज का मैकेनिक चार्च-
अमेरिका में रह रही एक भारतीय महिला ने हाल ही एक ऐसा वीडियो शेयर किया जो ये दिखाया गया है कि कैसे घर में महज 20 मिनट के एक छोटे से रिपेयर वर्क के लिए कोई मैकेनिक 9,500 रुपये (100 डॉलर) चार्ज कर सकता है? भारत में यह भले ही एक बहुत बड़ा अमाउंट लगे, लेकिन अमेरिका में यह एक आम बात है.
इंस्टाग्राम पर अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए अमृता सिंह(@amrita_life_in_usa) नाम की महिला ने बताया कि उनके गैरेज के दरवाजे में एक छोटी सी दिक्कत आ गई थी. इसे ठीक करने के लिए उन्होंने एक मैकेनिक को बुलाया. मैकेनिक ने दरवाजा ठीक करने में बमुश्किल 20 मिनट का समय लिया और इसके लिए 100 डॉलर चार्ज किए. अमृता इस वीडियो में कोई शिकायत नहीं कर रही हैं, बल्कि वे लोगों को वहां की सच्चाई से रूबरू करा रही हैं.
वहां सबसे खास और कमाल की बात यह लगती है कि चाहे कोई घर की पाइपलाइन ठीक करने वाला प्लंबर हो, बिजली के तार जोड़ने वाला इलेक्ट्रिशियन हो या फिर आपके गैराज का दरवाजा ठीक करने वाला कोई टेक्नीशियन ये सभी स्किल्ड वर्कर्स यानी हुनरमंद लोग बहुत ही शानदार कमाई करते हैं. उनकी लाइफस्टाइल देखकर आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि वे कोई ऐसा काम करते हैं जिसे हमारे समाज में अक्सर छोटा समझ लिया जाता है. उनके पास बड़ी और महंगी गाड़ियां होती हैं, अच्छे घर होते हैं और वे एक बेहतरीन जिंदगी जीते हैं.
टैक्स भी भरते हैं पूरा-
महिला ने वीडियो में बताया कि ये लोग न सिर्फ अच्छी कमाई करते हैं, बड़ी गाड़ियों में घूमते हैं बल्कि, प्रॉपर टैक्स भी चुकाते हैं. अमेरिका की सबसे बड़ी खूबी यही है कि वहां कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं माना जाता.
आम लोगों के लिए एक बड़ा सबक-
यह बात हमारे लिए भी एक बहुत बड़ा सबक है. अक्सर हमारे यहां लोग सरकारी नौकरी या फिर सिर्फ ऑफिस वाली जॉब्स के पीछे भागते हैं, जबकि हुनर वाले कामों को कमतर आंका जाता है. लेकिन अमेरिका का यह लाइफस्टाइल मॉडल हमें सिखाता है कि अगर आप अपने काम में पक्के हैं, तो आप किसी भी फील्ड में रहकर नाम, पैसा और शोहरत सब कुछ कमा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- हरी मिर्च से लद जाएगा पौधा, बस पौधा लगाने के 2 हफ्ते बाद डालना है ये खास चीज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं