विज्ञापन

घर बैठे होगा पायरिया का इलाज! बस बालकनी में उगाना होगा ये पौधा, यह रही स्टेप बाय स्टेप गाइड

Aakarkara Ke Fayde:  अब आपके दिमाग में कई सवाल आ रहे होंगे कैसे उगाना है, किन मिट्टी का इस्तेमाल करना है, कितना पानी लगेगा, अगर घर में उग रहे हैं, तो किस-किस चीज की जरूरत पड़ेगी. टेंशन नहीं, बस स्टोरी में बने रहिए सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे.

घर बैठे होगा पायरिया का इलाज! बस बालकनी में उगाना होगा ये पौधा,  यह रही स्टेप बाय स्टेप गाइड
अकरकरा की खेती कैसे करें?

Aakarkara Ke Fayde: जहां जड़ी-बूटियों की बात आती है. वहां, अकरकरा का नाम सबसे पहले आता है और आए भी क्यों न इसकी डिमांड की काफी ज्यादा रहती है. गंभीर बीमारियों से लेकर मुंह के रोगों के संक्रमण के लिए रामबाण है, यह पौधा. अगर आप पायरिया, दांत दर्द, मसूड़ों की समस्याओं, मुंह की दुर्गंध, गले में खराश, दस्त, पेट फूलना और नसों की कमजोरी की समस्या से परेशान हो गए हैं, तो अब डॉक्टर के पास नहीं बस घर की बालकनी में उग लीजिए यह पौधा तुरंत आराम मिलेगा. अब आपके दिमाग में कई सवाल आ रहे होंगे कैसे उगाना है, किन मिट्टी का इस्तेमाल करना है, कितना पानी लगेगा, अगर घर में उग रहे हैं, तो किस-किस चीज की जरूरत पड़ेगी. टेंशन नहीं, बस स्टोरी में बने रहिए सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

घर में अकरकरा कैसे लगाएं?

  • बीज कहां से लें: आप अकरकरा के बीज किसी नजदीकी नर्सरी या ऑनलाइन बीज स्टोर से खरीद सकते हैं.
  • गमला कितने इंच का लें: 10 से 12 इंच का गमला अकरकरा के लिए बेस्ट माना जा सकता है, लेकिन ध्यान रखें ऐसा पौधा लें जिसमें पानी निकालने के लिए छेद हो. 
  • कितनी गहराई में बीज बोना चाहिए: अकरकरा के बीजों को 1 से 2 सेंटीमीटर की गहराई में बोएं. 
  • मिट्ठी कैसी चुनें: रेतीली मिट्टी लें और उसमें थोड़ी गोबर की खाद मिलाएं. 
  • कितनी धूप देनी चाहिए: 20-30°C का तापमान और अच्छी धूप जरूरी है. 
  • सिंचाई: मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन पानी जमा न होने दें.
Latest and Breaking News on NDTV

अकरकरा के फायदे?

  • अकरकरा दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन में तुरंत राहत देता है. 
  • अकरकरा में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण घाव को भरने में काफी मदद कर सकते हैं.
  • अकरकरा में एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो बुखार को कम करने में भी सहायक होते हैं.
  • हिचकी को कम करने के लिए अकरकरा काफी फायदेमंद माना जाता है.
Latest and Breaking News on NDTV

अकरकरा की तासीर कैसी होती है? 

अकरकरा की तासीर गर्म होती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

अकरकरा से किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

  • गर्भवती महिलाओं
  • पेट संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे लोगों
  • सर्जरी से पहले
  • हाई बीपी वालों को 
  • बिना मेडिकल हेल्प के सेवन नहीं करना चाहिए

इसे भी पढ़ें: होली के बाद ऑफिस जाने के लिए खुद को कैसे करें तैयार? फेस्टिव मूड से वर्क मोड में आने के आसान तरीके

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com