बॉडी के बेहतर फंक्शन के लिए रोज 7 से 8 घंटे सोना जरूरी माना जाता है. नींद में हमारी बॉडी रिपेयर मोड में होती है. हालांकि, कई लोगों की शिकायत होती है कि काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी उन्हें रात में नींद नहीं आती है या बिस्तर पर लेटने के बाद वे देर तक बस करवटें बदलते रह जाते हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो इस कंडीशन में आप एक्यूप्रेशर (Acupressure) की मदद ले सकते हैं. हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 की एक स्टडी में पाया गया है कि शरीर के कुछ खास पॉइंट्स को हल्के दबाव से दबाने पर शरीर रिलैक्स हो सकता है, जिससे नींद आने में मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं इस बारे में-
स्पिरिट गेट पॉइंट (Spirit gate)
रिपोर्ट के मुताबिक, इस पॉइंट पर हल्का प्रेशर देने से तनाव, चिंता और अनिद्रा को दूर करने में मदद मिल सकती है. यह पॉइंट कलाई के अंदर की तरफ छोटी उंगली के नीचे होता है. यहां उंगली या अंगूठे से 2 से 3 मिनट तक हल्के-हल्के गोल घुमाते हुए दबाएं. फिर दूसरी कलाई पर भी ठीक ऐसे ही करें. इससे शरीर को आराम मिल सकता है.

अपने हाथ को सीधा रखें. अब, कलाई पर तीन उंगली रखें. इसके नीचे ठीक बीच वाला पॉइंट इनर फ्रंटियर गेट पॉइंट होता है. यहां अंगूठे से हल्का दबाव दें और धीरे-धीरे मसाज करें. इससे भी बॉडी का स्ट्रेस कम हो सकता है और मन शांत हो सकता है.

यह पॉइंट सिर और गर्दन के मिलने वाली जगह पर होता है. दोनों अंगूठों से इस जगह पर हल्का दबाव देते हुए गोल-गोल मसाज करें. साथ में गहरी सांस लें और धीरे-धीरे छोड़ें. इससे शरीर रिलैक्स महसूस कर सकता है.

बॉडी के किसी भी हिस्से पर बहुत अधिक दबाव न डालें. हमेशा हल्के हाथों से मसाज करें.
इसके अलावा अच्छी नींद के लिए रात में सोने से पहले मोबाइल कम इस्तेमाल करें.
कमरे का माहौल शांत रखें और रोज एक ही समय पर सोने की कोशिश करें.
इसके अलावा रोज थोड़ी देर समय निकालकर मेडिटेशन जरूर करें.
यह भी पढ़ें- सोने का 'मिलिट्री स्लीप मेथड' क्या है? इससे 120 सेकंड में आ सकती है नींद, जानें कैसे करता है काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं