विज्ञापन

AC फटने की खबरों के बीच बढ़ी लोगों की चिंता, 38 साल के योगेंद्र ने बताया कैसे रखी अपने परिवार की सुरक्षा

AC से लगने वाली आग को लेकर आप भी अपनी परिवार की सुरक्षा के लिए परेशान हो रहे हैं तो जान लें कि आपको किन सेफ्टी टिप्स को फॉलो करना है और किन बातों का ध्यान रखना है ताकि ऐसी घटना होने से बचा जा सके.

AC फटने की खबरों के बीच बढ़ी लोगों की चिंता, 38 साल के योगेंद्र ने बताया कैसे रखी अपने परिवार की सुरक्षा
AC लगा है तो किन बातों का रखें ध्यान. ( Image NDTV)

इस समय पर जो गर्मी पड़ रही है वो उमस से भरी हुई है. जिसमें बाहर तेज धूप होने के साथ ही हल्की बारिश की वजह से जो उमस बढ़ी है उसने सभी का हाल बेहाल कर दिया है. इस गर्मी में बस AC के सामने बैठकर ही राहत मिलती है. इस वजह से घरो में AC का इस्तेमाल भी बढ़ गया है. लेकिन बीते कुछ समय से AC से आग लगने या ब्लास्ट की ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जिसने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है. ऐसे में कई लोग AC को गर्मी से राहत दिलाने से ज्यादा खतरा समझने लगे हैं. 

कानपुर के रहने वाले 38 साल के योगेंद्र भी इन्हीं लोगों में शामिल थे. उन्होंने ने बताया कि एसी ब्लास्ट होने की वजह से लगने वाली आग की घटनाओं के बारे में सुनकर उनको अपने परिवार की चिंता होने लगी था. इसके बाद से ही उन्होंने कई लोगों से बात की, AC के इंजीनियर से बात कर के कुछ आसान नियमों को अपनाया, ताकि वो इस तरह की किसी भी दुर्घटना का शिकार ना हो सकें.

कहां होती है दिक्कत

योगेंद्र ने बताया कि उनको बताया गया कि AC फटता नहीं है, ऐसा होने के चांसेज बहुत कम होते हैं. लेकिन जब ऐसा होता है तो इसके पीछे कई बार इलेक्ट्रिकल दिक्कत, खराब वायरिंग, लंब समय तक एसी का लगातार चलना, सर्विसिंग ना होना या फिर ओवरहीट की वजह से ऐसा हो सकता है. एक्सपर्ट के मुताबिक खराब कनेक्शन और ज्यादा लोड होने की वजह से आग लगने का जोखिम बढ़ सकता है. 

योगेंद्र ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले अपने घर की AC की सर्विस करवाई. इस दौरान उन्होंने फिल्टर, वायरिंग और आउटडोर यूनिट की भी जांच करवाई ताकि उसमें कोई खराबी या कमी ना निकलने. इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार वालों को समझाया कि बिना जरूरत के AC को लगातार ना चलाएं. बल्कि बीच-बीच में इसे बंद कर दें. 

इसके साथ ही योगेंद्र ने बताया कि उन्होंने पुराने एक्सटेंशन बोर्ड और ढीले प्लग को हटाकर सही प्लग और बोर्ड लगवाया. उन्होंने अपने परिवार वालों से कहा कि अगर AC के पास जलने जैसी महक आए, या फिर चिंगारी दिखे तो फौरन उसे बंद करें और किसी टेक्नीशियन को बुलाएं. 

योगेंद्र ने अपने परिवार को भी एक छोटी सी आदत अपनाने को कहा कि जब जरूरत न हो तो AC बंद कर दें और पूरी रात भी AC चलाने से बचें. 

किन बातों का रखें ध्यान 

  • AC से अजीब आवाज आना 
  • स्पार्क दिखना
  • अजीब या जलने की स्मेल आना
  • गैस लीक होना 
  • धुंआ दिखना
  • इंडोर यूनिट से पानी गिरना 

क्या करें

  • तुरंत मेन पावर को बंद कर दें. 
  • दरवाजा और खिड़कियों को खोल दें. 
  • टेक्नीशियन को बुलाएं
  • फायर एक्सटिंग्विश्वर का इस्तेमाल करें. 
  • स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करें.
  • रेगुलर सर्विस कराएं. 
  • बार-बार एसी को ऑन-ऑफ ना करें. 
  • लगातार न चलाएं. 
  • आउटडोर यूनिट खुले में रखें. 
  • फिल्टर और कॉइल को साफ रखें. 

ये भी पढ़ें: RO में काई जम गई है? ये रहा बिना रगड़े साफ करने का देसी जुगाड़!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AC Fire Causes, Ac Fire In Summer, AC Summer Tips, AC Safety Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com