विज्ञापन

किचन से कॉकरोच कैसे भगाएं? अपनाएं ये 9 आसान तरीके, दोबारा कभी नजर नहीं आएंगे...

Domestic Tips For Cockroaches: क्या आप भी किचन में बार-बार कॉकरोच आने से परेशान हैं, अगर आपका जवाब हां है, तो इस आर्टिकल में बताए इन 9 आसान घरेलू उपायों को आजमाएं.

किचन से कॉकरोच कैसे भगाएं? अपनाएं ये 9 आसान तरीके, दोबारा कभी नजर नहीं आएंगे...
Cockroaches Repellent Home Remedy: कॉकरोच भगाने का आसान तरीका.

Cockroach Bhagane Ke Tarike: किचन हमारे घर का वो हिस्सा होता है जहां हम सबसे ज्यादा समय बिताते हैं. क्योंकि यहां न सिर्फ खाना बनता है बल्कि पूरे परिवार की सेहत भी बनती है. जी हां. आपने सही सुना. क्योंकि खाने में और साफ-सफाई में थोड़ी सी लापरवाही पूरे परिवार की तबीयत बिगाड़ सकती है. अगर किचन में गंदगी और बीमारियों का भंडार यानी कॉकरोच आने लगे, तो आपको और सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि इनसे फूड पॉइजनिंग, टाइफाइड और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. तो चलिए जानते हैं बिना केमिकल के किचन से कॉकरोच को कैसे भगाएं.

Latest and Breaking News on NDTV

कॉकरोच भगाने के 9 असरदार घरेलू उपाय- ( 9 tips to remove cockroaches)

1. लौंग- 

किचन में मौजूद लौंग न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करती है बल्कि, कॉकरोच को भगाने में भी मददगार है. लौंग की तेज गंध कॉकरोच बर्दाश्त नहीं कर पाते. 

क्या करें- किचन की दराजों और अलमारियों में 8-10 लौंग रख दें. इसकी महक से कॉकरोच दूर भगाते हैं. 

2. बेकिंग सोडा और चीनी- 

बेकिंग सोडा कॉकरोच के पेट में जाकर उसे खत्म कर देता है, जबकि चीनी उन्हें अपनी ओर खींचती है.

कैसे करें इस्तेमाल- बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और पिसी हुई चीनी मिलाएं और इसे किचन के कोनों, सिंक के नीचे और अलमारियों के पीछे छिड़क दें.

3. तेजपत्ता- 

तेजपत्ता हमारे खाने का स्वाद बढ़ाता है, लेकिन कॉकरोच को इसकी खुशबू बिल्कुल पसंद नहीं होती. 

कैसे करें इस्तेमाल- 5-6 तेजपत्तों को हाथों से मसलकर या पीसकर किचन के कोनों में रख दें. इसकी महक से कॉकरोच तुरंत भाग खड़े होंगे.

4. नीम का तेल- 

नीम में कई ऐसे तत्व होते हैं जो कीड़े-मकोड़ों को और कॉकरोच को दूर भगाने में मददगार हैं. 

कैसे करें इस्तेमाल- आप नीम के तेल को पानी में मिलाकर स्प्रे बना सकते हैं या फिर नीम के पाउडर को प्रभावित जगहों पर छिड़क सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

5. सिरका- 

किचन से कॉकरोच को भगाने के लिए सिरका सबसे अच्छा और आसान तरीका है. 

कैसे करें इस्तेमाल- बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें. रात को किचन की सफाई करने के बाद गैस चूल्हे और सिंक के आसपास इसका स्प्रे करें. 

6. खीरे के छिलके-

खीरे के छिलके कॉकरोच को भगाने का काम कर सकते हैं. 

कैसे करें इस्तेमाल- एक एल्युमिनियम के डब्बे में खीरे के छिलके डालकर रात भर के लिए छोड़ दें. खीरे और एल्युमिनियम का रिएक्शन एक ऐसी गंध पैदा करता है जो कॉकरोच को सहन नहीं होती.

7. दालचीनी- 

दालचीनी सिर्फ मसाला नहीं, बल्कि कॉकरोच के लिए एक एक बाधा है. 

कैसे करें इस्तेमाल- किचन के प्लेटफॉर्म और कोनों में दालचीनी का पाउडर छिड़कें. इसकी स्ट्रांग स्मेल कॉकरोच को अंदर आने से रोकती है.

8. नींबू का रस-

नींबू एक बेहतरीन क्लीनिंग एजेंट है. बिना केमिकल का ये एक देसी उपाय है किचन से कॉकरोच भगाने के लिए.

कैसे करें इस्तेमाल- एक बाल्टी पानी में दो नींबू का रस मिलाएं और उससे किचन के फर्श पर पोंछा लगाएं. नींबू की सिट्रस स्मेल और सफाई कॉकरोच को पनपने नहीं देती.

9. पुदीने का तेल- 

पुदीने के तेल की खुशबू हमें फ्रेश लगती है, लेकिन कॉकरोच इससे दूर भागते हैं. 

कैसे करें इस्तेमाल- पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं और इसे स्प्रे करें. 

ये भी पढ़ें-  क्या आपके घर की बालकनी और खिड़की में कबूतरों ने डाल रखा है डेरा, तो अपनाएं ये 9 आसान तरीके, दोबारा कभी नजर नहीं आएंगे...

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com