Morning yogasan : योगासन (yoga) स्वस्थ जीवनशैली के लिए एक बेहतरीन उपाय है. इससे न केवल शरीर फिट (Body Fitness) रहता है बल्कि इसकी मदद से दिमाग को केंद्रित (focused mind) करने में सफलता प्राप्त होती है. कुछ योगासन ऐसे हैं जिन्हें अगर सुबह के वक्त किया जाए तो ये पूरे दिन आपको न केवल फिट रखेंगे बल्कि आपको दिन भर के लिए जरूरी एनर्जी (energy) भी मिल जाएगी. इन योगासनों को करना भी काफी आसान है और इसके लिए दो-तीन घंटे का समय निकालने की भी जरूरत नहीं है. आइए ऐसे ही कुछ कारगर योगासन के बारे में बात करते हैं.
इस लाल फल का juice सेहत को पहुंचाता है कई लाभ, जानिए क्या है उसका नाम
ताड़ासन
ताड़ासन सुबह किया जाए तो शरीर को बहुत फायदा करता है. इसे माउंटेन पोज भी कहा जाता है. ताड़ासन करने से व्यक्ति पूरे दिन के लिए ऊर्जावान महसूस करता है. ताड़ासन की मदद से शरीर और दिमाग दोनों ही रिलेक्स रहते हैं और दिमाग पूरे दिन तरोताजा रहता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
स्पॉट कंटूरिंग: क्या इस वायरल मेकअप तकनीक से आप छिपा सकते हैं पिंपल?
बालासन
बालासन की मदद से शरीर में रक्त का संचरण बढ़ता है जिसके चलते शरीर को स्फूर्ति मिलती है और वो सारा दिन बिना थके काम कर सकता है. इसके अलावा बालासन यानी चाइल्ड पोज से शरीर में ऑक्सीजन यानी बेहतर ब्रीदिंग संचालित होती है. इससे फेफड़े खुलकर सांस ले पाते हैं और शरीर के हर अंग को जरूरी ऑक्सीजन मिल पाती है.
उष्ट्रासन
उष्ट्रासन यानी कैमल पोज शरीर के ऊपरी भाग को स्ट्रेच करता है जिससे रक्त संचालन बढ़ने के साथ साथ ऊपरी भाग जैसे छाती, कमर और कंधों का बेहतरीन व्यायाम हो जाता है. हमारे कंधों को ताकत मिलती है और शरीर दिन भर ऊर्जा से भरा रहता है.

नटराजासन
डांसर पोज में किया जाने वाला नटराजासन दिमाग को केंद्रित करने में मददगार साबित होता है. इसकी मदद से शारीरिक संतुलन बेहतर होता है और पॉश्चर भी सही और संतुलित किया जा सकता है.
त्रिलोकासन
त्रिलोकासन से शरीर की पूरी तरह स्ट्रेचिंग होती है. इससे शरीर खुलता है, उसे सही स्ट्रेचिंग मिलती है और मांसपेशियां एक्टिव हो जाती हैं. इस आसन की मदद से आप बैलेंसिंग और कोआर्डिनेशन कर पाते हैं और आपके दिमाग को फोकस करने में हेल्प मिलती है.
धनुरासन
धनुरासन की मदद से बैकबोन यानी रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है. इससे बैक पोज की अच्छी स्ट्रेचिंग होती है और पाचन प्रक्रिया भी बेहतर होती है. खासकर जो लोग डेस्क जॉब करते हैं, उनकी रीढ़ की हड्डी को इस आसन से काफी आराम मिलता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा का नया गाना लॉन्च, साथ में सेल्फी लेते आए नजरNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं