Electric Kettle Uses In Hindi: अक्सर आपने इलेक्ट्रिक केटल उन लोगों के पास ज्यादा देखी होगी, जो लोग बाहर पढ़ते हैं या जॉब करते हैं. क्योंकि पानी उबालने और चाय बनाने के लिए इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटा सा दिखने वाला इलेक्ट्रिक केटल आपके घर के कई मुश्किल कामों को आसान बना सकता है? जी हां, आपने सही सुना. तो चलिए जानते हैं चाय और पानी उबालने के अलावा और किस काम में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

इलेक्ट्रिक केटल के इस्तेमाल- (How To Use Electric Kettle In Home)
1. नाश्ता-
अगर आप अकेले रहते हैं, तो हेल्दी और झटपट नाश्ता बनाने में इलेक्ट्रिक केटल आपकी मदद कर सकता है.
क्या बना सकते हैं- बस एक बाउल में ओट्स निकालें, ऊपर से केटल का उबलता पानी डालें और 2 मिनट के लिए ढक दें. आपका नाश्ता तैयार है.
2. अंडे उबालने-
आप इलेक्ट्रिक केटल का इस्तेमाल अंडे उबालने के लिए भी कर सकते हैं. बस ध्यान रहे कि केटल ऑटो-कट फीचर वाली हो ताकि पानी खत्म होने पर वह खुद बंद हो जाए.

3. नूडल्स और पास्ता-
बच्चों की छोटी-मोटी भूख के लिए मैगी या पास्ता बनाना हो, तो केटल सबसे बेस्ट है. नूडल्स को एक कटोरे में रखें, ऊपर से खौलता हुआ पानी डालें और ढक्कन लगा दें. बस आपको इसे बनाते समय वहीं पर रहना पड़ेगा.
4. बर्तनों की सफाई-
ज्यादा तेल-मसाले वाले बर्तनों को साफ करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. सिंक में जमा चिकने बर्तनों पर बस एक बार केटल का गर्म पानी डाल दें. सारा तेल और चिकनाई पिघल कर निकल जाएगी और बर्तन बिना ज्यादा मेहनत के चमक साफ जो जाएंगे.
5. स्टरलाइजेशन-
अक्सर हम घर में अचार या जैम रखते हैं, जिसके लिए बोतलों का पूरी तरह साफ और बैक्टीरिया-मुक्त होना जरूरी है. केटल का उबलता हुआ पानी इन बोतलों के अंदर डालें और कुछ देर रहने दें. यह कांच के बर्तनों को स्टरलाइज करने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है. लेकिन ध्यान रखें ये प्लास्टिक की बोतलों के लिए नहीं है.
ये भी पढ़ें- सिर्फ बालों को सीधा करने में ही नहीं बल्कि किचन से लेकर बेडरूम तक काम आता है हेयर स्ट्रेटनर
फेफड़ों का कैंसर कितने तरह का होता है? लंग कैंसर के प्रकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं