Leftover Soap Hacks: अक्सर हम सबके घर में साबुन की टिकिया जब छोटी हो जाती है, तो उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं? दरअसल बाथरूम में साबुन के छोटे-छोटे टुकड़े बच जाते हैं जिन्हें इस्तेमाल करना मुश्किल होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन "वेस्ट" टुकड़ों से आप ऐसी चीजें बना सकते हैं जिनके लिए आप मार्केट में मोटी रकम खर्च करते हैं? तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं उन हैक्स के बारे में जिन्हें बचे हुए साबुन से बनाया जा सकते हैं.

बचे हुए साबुन का दोबारा इस्तेमाल करने के जबरदस्त ट्रिक्स-
1. लिक्विड हैंडवाश-
मार्केट में हैंडवाश की एक बोतल काफी महंगी आती है. लेकिन आप इसे बचे हुए साबुन के टुकड़ों से मुफ्त में बना सकते हैं.
कैसे बनाएं- साबुन के टुकड़ों को कद्दूकस (grate) कर लें. अब एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें ये चूरा डाल दें. इसे तब तक चलाएं जब तक साबुन पूरी तरह घुल न जाए. ठंडा होने पर इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल या ग्लिसरीन मिला दें. बस, आपका हैंडवाश तैयार है!
2. फ्रेशनर पाउच-
कपड़ों की अलमारी से कभी-कभी सीलन की बदबू आने लगती है. इसके लिए हम महंगे एयर फ्रेशनर खरीदते हैं. आप बचे हुए साबुन का इस्तेमाल फ्रेशनर बनाने के लिए भी कर सकते हैं.
कैसे बनाएं- साबुन के सूखे टुकड़ों को छोटे-छोटे जालीदार कपड़े या पोटली में बांध लें. इसे अपनी अलमारी के कोनों में या कपड़ों के बीच रख दें.

3. रीसाइकिल साबुन-
जब बहुत सारे टुकड़े जमा हो जाएं, तो आप उनसे एक नया साबुन बना सकते हैं, जो देखने में भी सुंदर लगेगा.
कैसे बनाएं- सारे टुकड़ों को पिघला लें (डबल बॉयलर मेथड का इस्तेमाल करें). इसमें अपनी पसंद का कोई एसेंशियल ऑयल या गुलाब जल मिलाएं. अब इस घोल को किसी खाली डिब्बे या सांचे (mould) में डाल दें और जमने के लिए छोड़ दें. कुछ घंटों बाद आपके पास एक नया 'मल्टी-कलर' साबुन होगा.
4. जूतों की बदबू भगाएं-
जिम के जूतों या बंद जूतों से आने वाली स्मेल एक बड़ी समस्या है. इसके लिए मार्केट में महंगे स्प्रे मिलते हैं. लेकिन आप बचे हुए साबुन से भी इस बदबू को दूर कर सकते हैं.
कैसे करें- साबुन के एक छोटे टुकड़े को टिशू पेपर में लपेटें और रात भर के लिए जूते के अंदर छोड़ दें. सुबह तक जूते की सारी बदबू गायब हो जाएगी और वे एकदम फ्रेश हो जाएंगे.
5. सिलाई मार्कर-
अगर आप घर पर सिलाई-कढ़ाई करते हैं, तो आपको पता होगा कि टेलर चॉक (Tailor's Chalk) बार-बार खरीदना पड़ता है. आप बचे हुए साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
कैसे करें- साबुन का पतला और सूखा टुकड़ा कपड़े पर निशान लगाने के लिए सबसे बेस्ट होता है. इसकी लाइन साफ दिखती है और धोने पर निशान भी आसानी से निकल जाता है. इसके लिए आपको एक रुपया भी खर्च करने की जरूरत नहीं है.
ये भी पढ़ें- कांजीवरम, पटोला, और खादी साड़ियों में फैशन गोल देती हैं एक्ट्रेस कंगना रनौत, यहां देखें उनके सदाबहार लुक्स
अस्थमा पूरी तरह क्यों ठीक नहीं हो सकता? डॉक्टर ने क्या कहा जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं