विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2017

वो पांच बातें जो दिल्ली की हर लड़की की रग-रग में बसती हैं...

Also Read in
वो पांच बातें जो दिल्ली की हर लड़की की रग-रग में बसती हैं...
प्रतीकात्मक चित्र
हर शहर का रहन-सहन, बातचीत का अपना एक ढंग, एक तरीका होता है. ठीक इसी तरह दिल्ली वालों का भी है. और दिल्ली की लड़कियों के स्टाइल के तो क्या कहने. आईए आपको बताते हैं वो पांच बातें, जो हर दिल्ली की लड़की की रग-रग में बसी हैं... 

गोल-गप्पे, राजमा चावल
 
gol gappe

अब ये है दिल्ली की लड़कियों की कमजोर नब्ज़. ऑफिस, कॉलेज से छूटे नहीं कि चले गोल-गप्पे खाए जाएं. और अगर किसी दिन उन्हें राजमा चावल खाने को मिल जाते हैं, तो वह उनका बेस्ट‍ डे होता है. तो दिल्ली का दिल यानी दिल्ली की लड़कियों के दिलों में बसता है यहां का स्ट्रीट फूट और चटपता स्वाद... 

भईया...
 
ahmedabad autorikshaw driver

ऑटो वाले भईया, रिक्शे वाले भईया, बस में कंडक्टर भईया, मेट्रो में टॉकन देने वाले भईया, गोल गप्पे वाले भी भईया... भईया शब्द पर तो भई दिल्ली की लड़कियों का कॉपी राइट है... इस संबोधन से वह उन लोगों को बुलाती है, जिससे उन्हें घर से बाहर कोई काम हो, कुछ बात करनी हो अगैरह वगैरह... 

जुगाड़
दिल्ली की लड़की का सबसे बड़ा हथियार होता है उसका जुगाड़. इससे वह कैसे ही भी हालात में अपना काम तो बना ही लेती है. पुरानी चीजों को नया बनाने का जुगाड़ हो या पसंद न आने पर किसी नई चीजों को भी किसी और को चिपका देने का काम... वह हर काम बड़ी ही सफाई से जुगाड़ लगाकर कर लेती है.
 

सरोजनी के कपड़े
दिल्ली की लड़कियों का एक फंडा बहुत ही क्लियर है- वे कुछ भी पहन सकती हैं. चाहे किसी महंगे शोरूम से खरीदा हुआ गाउन हो या सरोजनी नगर का कोई सस्ता सा टॉप... अगर उन पर कोई चीज जंच जाए, तो वह उसे वो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं जैसे कि उससे अच्छा और कुछ हो ही नहीं सकता...

पार्टी गर्ल
 
party

दिल्ली की लड़कियों को अगर पार्टी गर्ल कहा जाए, तो गलत नहीं होगा. पार्टी के नाम पर उनके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान आ जाती है. क्योंकि पार्टी के लिए तैयार होना, नई ड्रेस पहनकर उसे फ्लॉन्ट करना, खूब सारी सेल्फी क्लिक करना... पार्टी से यही तो चाहती है हर दिल्ली गर्ल.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Girls, Delhi Girls Style, Style Statement Of Delhi Girl, Delhi Girls Different
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com