Skin Care: घर की एक नहीं बल्कि ऐसी कई चीजें हैं जिनका इस्तेमाल स्किन केयर में अलग-अलग तरह से किया जा सकता है. चावल का आटा (Rice Flour) भी रसोई का एक ऐसा ही अनाज है जिसका इस्तेमाल आजकल तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स को बनाने में किया जाता है. इससे त्वचा को विटामिन बी के साथ ही फायदेमंद एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी मिल जाते हैं. वहीं. चावल के आटे से बने स्क्रब को चेहरे पर लगाने से एजिंग साइंस तो कम होते ही हैं साथ ही स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स मिलते हैं और त्वचा से एक्सेस ऑयल कम हो जाता है. यहां जानिए घर पर किस तरह चावल के आटे से स्क्रब (Rice Flour) बनाकर लगाए जा सकते हैं.
डैंड्रफ से घिर गया है सिर तो इन 2 चीजों से धो लें बाल, रूसी फिर नहीं आएगी नजर
चावल के आटे के स्क्रब | Rice Flour Scrubs
चावल का आटा और दूधइस स्क्रब को बनाने के लिए चावल का आटा और जरूरत के अनुसार दूध लेकर मिला लें. इसमें चाहे तो थोड़ा चॉक्लेट पाउडर भी डाल सकते हैं. अच्छे से मिक्स करने के बाद इस स्क्रब को चेहरे पर हल्के हाथों से मलकर लगाएं और धो लें. आप चाहे तो इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद भी हटा सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चावल के आटे का यह स्क्रब डेड स्किन सेल्स को हटाने में तेजी से असर दिखाता है. इसे चेहरे पर लगाने के लिए चावल का आटा लें और उसमें एलोवेरा जैल मिला लें. इस पेस्ट को चेहरे पर मलने के लिए इस्तेमाल करें. इसे फेस पैक (Face Pack) की तरह भी लगाकर रख सकते हैं.
चावल का आटा और गेंहू का आटाडेड स्किन सेल्स और दाग-धब्बे हटाने के लिए चावल के आटे और गेंहू के आटे (Wheat Flour) को साथ मिलाकर स्क्रब बना सकते हैं. इस स्क्रब को बनाने के लिए बराबर मात्रा में दोनों आटे लेकर मिला लें. इसमें पानी डालकर पेस्ट बनाएं. बस तैयार है आपका स्क्रब.
चावल का आटा और ओट्सओट्स और चावल के आटे से बनने वाला स्क्रब स्किन पर जमी गंदगी की परत को हटाता है. स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच ओट्स, एक चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच शहद और जरूरत के अनुसार दूध मिलाएं और पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर स्क्रब करने के अलावा 10 मिनट लगाकर रख सकते हैं.
चावल का आटा और शहदइस स्क्रब को बनाना बेहद आसान है. एक चम्मच चावल के आटे में आधा चम्मच शहद मिलाएं और कुछ बूंदे दूध की डालें. इसे मिक्स करके चेहरे पर आधे से एक मिनट तक मलें और धोकर हटा लें. त्वचा निखर जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं