अगर घर में मौजूद हैं ये 5 चीज़ें, तो नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की ज़रूरत

अगर घर में मौजूद हैं ये 5 चीज़ें, तो नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की ज़रूरत

प्रतीकात्मक तस्वीर

आप अपनी त्वचा की देखभाल कैसे करती हैं? बाजारू ब्यूटी प्रोडक्ट्स से या फिर नैचुरल
सामान से? 

ये कहने की बात नहीं कि बाजार में मौजूद सौंदर्य प्रसाधनों से आपको इंस्टेंट निखार तो मिल
जाता है। लेकिन लंबे समय के फायदे के लिए घरेलु नुस्खे ही कारगर साबित होते हैं। ये न तो
खर्चीले होते हैं और न ही इनका कोई साइड इफेक्ट होता है।


हम आपको ले चलते हैं एक क्विक ट्रिप पर और बताते हैं आप अपनी त्वचा की देखभाल उन
चीजों से कैसे कर सकती हैं जो आसानी से फ्रिज में ही मिल जाते हैं-
 
 
1.अंडा


अंडे के सफेद भाग को अच्छे से फेंटकर अपने चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद गर्म पानी से
इसे साफ कर लें। हफ्ते में ऐसा 2 बार करें या फिर आप इसके सफेद हिस्से में आधा चम्मच
नींबू का रस मिलाकर 15 मिनटों तक चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गर्म पानी से धो लें।
इस नुस्खे से आपकी स्किन टाइट रहेगी और चेहरे पर मौजूद एक्सट्रा तेल भी निकल जाएगा।
 
2.नींबू का रस

एक चम्मच नींबू के रस में आधा चम्मच शहद और एक चम्मच दूध मिलाकर चेहरे पर लगाए।
10-15 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। हर दिन ऐसा करते रहने से हफ्तेभर में आपकी  
स्कीन ग्लो करेगी।
 
 
3.दही

दही को हर दिन 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं और ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने
से न सिर्फ आपकी स्किन की सफाई होगी, बल्कि चेहरे को नमी भी मिलेगी, जो इस सर्दियों में
जरूरी होती है।
 
4.सेब

 आधे सेब को कद्दूकस कर एक-एक चम्मच दही और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें।
इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। अगर
आपके पास ज्यादा वक्त है तो सेब को छीलकर छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर चेहरे पर रगड़ें।
एक घंटे बाद गर्म पानी से चेहरा धो लें।
 
5.शहद

बराबर मात्रा में  बादाम पाउडर और शहर मिलाकर पेस्ट बनाएं। बिना स्क्रब किए इसे चहरे
पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद अच्छे से चेहरा  धो लें या फिर आप एक चम्मच नींबू के रस में
आधा चम्मच शहद और दूध की कुछ बूंदें मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे पर 15 मिनट लगाकर
रखने के बाद धो लें। ये ब्लीचिंग एजेंट की तरह असरदार है.

 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com