विज्ञापन

AC से लेकर फ्रिज तक... इन 5 बड़ी गलतियों से बिजली बिल आपको दे सकता है झटका

घर में मौजूद इलेक्ट्रिक उपकरण को इस्तेमाल करने का तरीका भी बिजली खपत बढ़ाने की बड़ी वजह बन जाता है. छोटी-छोटी लापरवाहियां धीरे-धीरे हर महीने सैकड़ों रुपये ज्यादा खर्च करवा सकती हैं.

AC से लेकर फ्रिज तक... इन 5 बड़ी गलतियों से बिजली बिल आपको दे सकता है झटका
घर में रोज होने वाली ये 5 गलतियां चुपचाप बढ़ा रही हैं बिजली बिल.

Electricity Bill Saving Tips: गर्मी शुरू होते ही ज्यादातर घरों में एक नई टेंशन शुरू हो जाती है, बिजली बिल की. AC, कूलर और फ्रिज लगातार चलने लगते हैं और महीने के आखिर में बिल कई बार उम्मीद से कहीं ज्यादा आ जाता है. लेकिन हर बार इसकी वजह सिर्फ गर्म मौसम नहीं होता. कई बार घर में मौजूद अप्लायंसेज को इस्तेमाल करने का तरीका भी बिजली खपत बढ़ाने की बड़ी वजह बन जाता है. छोटी-छोटी लापरवाहियां धीरे-धीरे हर महीने सैकड़ों रुपये ज्यादा खर्च करवा सकती हैं. दिक्कत यह है कि ज्यादातर लोगों को इन गलतियों का पता ही नहीं चलता. अगर समय रहते इन्हें सुधार लिया जाए, तो हर महीने अच्छी-खासी बचत हो सकती है.

बिजली का बिल बढ़ाती हैं ये गलतियां (These Mistakes Increase Your Electricity Bill)

फ्रिज को दीवार से सटाकर रखना (Keeping the fridge too close to the wall)

कई लोग जगह बचाने के लिए फ्रिज को बिल्कुल दीवार से सटाकर रख देते हैं. इससे पीछे या नीचे मौजूद Cooling Coil और Compressor से निकलने वाली गर्मी ठीक से बाहर नहीं निकल पाती. नतीजा यह होता है कि फ्रिज को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और बिजली खपत बढ़ सकती है. बेहतर होगा कि फ्रिज को दीवार से चिपकाकर रखने के बजाय थोड़ा गैप रखा जाए, ताकि एयर फ्लो बना रहे. इसके अलावा फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलने से भी कूलिंग पर असर पड़ता है और बिजली की खपत ज्यादा हो सकती है.

AC को बहुत कम तापमान पर चलाना (Running AC at extremely low temperature)

घर आते ही AC को 16 या 18 डिग्री पर सेट कर देना आम आदत है. लेकिन इससे कमरे की कूलिंग बहुत जल्दी नहीं होती, बल्कि कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है. इससे बिजली की खपत भी बढ़ सकती है.

स्टैंडबाय मोड को नजरअंदाज करना (Ignoring standby power consumption)

टीवी, सेट-टॉप बॉक्स, माइक्रोवेव, गेमिंग कंसोल और कई दूसरे डिवाइसेज बंद दिखने के बाद भी स्टैंडबाय मोड में बिजली लेते रहते हैं. इसे कई लोग ‘साइलेंट इलेक्ट्रिसिटी कंज्म्पशन' भी कहते हैं. अगर जरूरत न हो, तो ऐसी डिवाइसेज को मेन स्विच से बंद करना बेहतर माना जाता है.

फ्रिज में जरूरत से ज्यादा सामान भर देना (Overloading the fridge)

फ्रिज के अंदर ठंडी हवा के घूमने के लिए जगह होना जरूरी होता है. अगर उसमें जरूरत से ज्यादा सामान भर दिया जाए या सीधे गरम खाना रख दिया जाए, तो अंदर का तापमान मैंटेन करने के लिए मशीन को ज्यादा काम करना पड़ सकता है. इससे बिजली खपत बढ़ने की संभावना रहती है.

सफाई और सर्विसिंग को नजरअंदाज करना (Ignoring cleaning and servicing)

अगर AC का फिल्टर, फ्रिज की कूलिंग काइल  या दूसरी इलेक्ट्रिक चीजें लंबे समय तक साफ न किए जाएं, तो उनकी इफिशिएंसी कम हो सकती है. गंदगी जमा होने पर मशीनों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली खपत भी बढ़ सकती है.

बिजली बचाने के लिए हमेशा नए इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदना जरूरी नहीं होता. कई बार सिर्फ इस्तेमाल का तरीका बदलकर भी अच्छी बचत की जा सकती है. सही टेम्परेचर सेटिंग, नियमित सफाई और अप्लायंस का स्मार्ट इस्तेमाल लंबे समय में बिजली बिल कम रखने में मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें: Fridge की ये गंदी चीज चुपचाप बढ़ा रही है बिजली बिल, जानें मिनटों में साफ करने का तरीका

ये भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में ज्यादा कपड़े भरते हैं? इसी गलती से खराब हुई नोएडा एक्‍सटेंशन में रहने वाली सुहानी की मशीन...

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com