विज्ञापन

मानसून में कर रहे हैं हिल स्टेशन घूमने की प्लानिंग? ये 4 जगहें रहेंगी सेफ, मजेदार हो जाएगी ट्रिप

मानसून में कई पहाड़ी इलाकों से लैंडस्लाइड की खबरें सामने आ रही हैं, जिसके कारण अधिकतर लोगों ने घूमने की प्लानिंग कैंसिल कर दी है. हालांकि, ऐसी भी कई हिल स्टेशन हैं जहां आप लैंडस्लाइड की टेंशन करे बिना आराम से घूमने जा सकते हैं.

मानसून में कर रहे हैं हिल स्टेशन घूमने की प्लानिंग? ये 4 जगहें रहेंगी सेफ, मजेदार हो जाएगी ट्रिप
मानसून में किन हिल स्टेशन पर घूमने जाएं?

देश के अधिकतर राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश से मौसम बेहद सुहावना हो गया है, तो कहीं बादल आफत बनकर बरसे हैं. भारी बारिश के कारण कई पहाड़ी इलाकों पर लैंडस्लाइड, सड़कें बंद होने की समस्याएं सामने आ रही हैं. ऐसे में अगर आपने भी इन जगहों पर घूमने की प्लानिंग की थी, तो आपके लिए यात्रा को टालना ही बेहतर होगा. हालांकि अच्छी बात यह है कि आपको अपनी छुट्टियां पूरी तरह कैंसिल करने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको ऐसे 4 हिल स्टेशन बताने जा रहे हैं, जहां आप मानसून के दौरान भी घूम सकते हैं. ये जगह सेफ भी रहेंगी और आपकी ट्रिप भी मजेदार हो जाएगी.

1. शिमला, हिमाचल प्रदेश

मानसून में घूमने के लिए शिमला आपके लिए एक अच्छी ट्रैवल डेस्टिनेशन हो सकती है. पहाड़ों की रानी कहलाने वाला शिमला मानसून के दौरान बेहद खूबसूरत नजर आता है. यहां आप जाखू मंदिर के दर्शन कर सकते हैं, चाय के साथ पहाड़ों पर तैरते बादलों और मनमोहक नजारों का आनंद ले सकते हैं.

2. कूनूर, तमिलनाडु

मानसून में आप तमिलनाडु में स्थित कूनूर में भी घूम सकते हैं. ये एक एक खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है. मानसून के दौरान यहां के हरे-भरे चाय बागान और भी ज्यादा सुंदर दिखाई देते हैं. यहां आप सिम्स पार्क घूम सकते हैं, डॉल्फिन्स नोज और लैम्ब्स रॉक से शानदार नजारों का आनंद ले सकते हैं. इसके साथ ही आप फेमस नीलगिरि माउंटेन रेलवे की सवारी का मजा ले सकते हैं. अगर फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, तो ये जगह आपके लिए बेस्ट हो सकती है.

3. माउंट आबू, राजस्थान

बारिश के सीजन में आप माउंट आबू भी घूमने जा सकते हैं. ये राजस्थान का ऐसा हिल स्टेशन है जो बारिश के मौसम में हरियाली से भर जाता है और इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. अगर आप ऐसी जगह पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं जहां का नजारा भी शानदार हो और लैंडस्लाइड जैसी घटनाएं भी न हो, तो ये जगह आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है.

4. सापुतारा

मानसून में शांति का अनुभव करने के लिए आप गुजरात के सापुतारा हिल स्टेशन पर भी जा सकते हैं. मानसून के दौरान इस खूबसूरत हिल स्टेशन की हरियाली और झरनों से ढके मनमोहक नजारे आपका दिल जीत लेंगे. यहां आप सापूतारा झील में बोटिंग का आनंद ले सकते हैं, रोपवे की सवारी कर आसपास की वादियों के शानदार दृश्य देख सकते हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Bihar Heli Tourism: ट्रैवल लवर्स के लिए खुशखबरी... अब हेलीकॉप्टर से घूम सकेंगे बिहार के मशहूर पर्यटन स्थल

यह भी पढ़ें: Weekend Trip: शिमला-मनाली की भीड़ छोड़िए, हिमाचल का ये Hidden Village बन रहा है लोगों की पहली पसंद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com