370 रुपये की एक प्लेट बिरयानी… और सोशल मीडिया पर ऐसा बवाल कि पूरा इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया. एक वायरल वीडियो ने न सिर्फ एक कॉमेडियन बल्कि डेटिंग, सम्मान और सोच को लेकर बड़ी बहस छेड़ दी.
कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड-अप शो का एक क्राउडवर्क वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इस वीडियो में एक दर्शक की ओर से डेटिंग को लेकर की गई बातों ने नेटिजन्स और इन्फ्लुएंसर्स के बीच एक नई बहस को जन्म दे दिया है.
इस कमेंट को कई लोगों ने महिलाओं के प्रति घटिया सोच करार दिया है. भले ही सोशल मीडिया से यह क्लिप हटा दी गई है, लेकिन फिलहाल देश में इसको लेकर आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है.
वायरल वीडियो में क्या था?
वीडियो में एक शख्स अपनी डेटिंग कहानी शेयर करते हुए कहता है कि उसने एक लड़की को 370 रुपये की चिकन बिरयानी खिलाई थी और उसे इस खर्च के बदले कुछ रिटर्न मिलने की उम्मीद थी.
आपत्तिजनक स्टेटमेंट देने वाले लड़के का नाम हिमांशु जांगड़ा है. वह 22 साल का है और हरियाणा के गुरुग्राम में रहता है. क्लिप में वह यह भी कहता दिखा कि
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना शुरू हो गई. कई यूजर्स ने इसे “रेग्रेसिव सोच” बताते हुए कहा कि यह महिलाओं के प्रति गलत धारणा को दिखाता है. हिमांशु जांगड़ा ने लगातार बढ़ते विरोध के बाद पब्लिक्ली माफी मांगी और अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया है.
नौकरी भी गई
बढ़ते विवाद के बाद हिमांशु जांगड़ा को उसकी कंपनी स्टारविक डिजाइन ने नौकरी से निकाल दिया है. कंपनी के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा ने कहा कि वायरल वीडियो में दिखाए गए कमेंट्स कंपनी की वैल्यूज के खिलाफ हैं.
विवेक विश्वकर्मा के मुताबिक, ऑफिस में हिमांशु के खिलाफ किसी तरह की कोई शिकायत नहीं थी. यहां उनकी इमेज एक अच्छे, ईमानदार और डिसिप्लिन्ड कर्मचारी के रूप में थी. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना ने ऑफिस के माहौल को प्रभावित किया, जिसके चलते कंपनी ने उन्हें नौकरी से निकालने का निर्णय लिया.
कॉमेडियन ने भी मांगी माफी
कॉमेडियन प्रणित मोरे ने भी विवाद के बाद माना कि उन्हें उस कमेंट पर उसी समय रिएक्ट करना चाहिए था. प्रनित ने कहा कि यह उनकी गलती थी कि उन्होंने उस वक्त कमेंट को हंसकर टाल दिया. प्रणित मोरे ने भी इसके लिए माफी मांगी है और अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है.
इन्फ्लुएंसर्स ने भी की आलोचना
इस विवाद पर कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी अपनी राय दी. डॉली सिंह ने कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर्स से कहा कि उन्हें अपने पब्लिक व्यूज और कंटेंट में समानता रखनी चाहिए. वहीं कूशा कपिला ने महिलाओं से ऐसे कमेंट्स के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की.
उन्होंने इसे “कॉमेडी नहीं बल्कि रिएक्शन-ड्रिवन कंटेंट” बताया और कहा कि गलत बातों को खुले तौर पर चुनौती दी जानी चाहिए.
देश में जारी रोष को देखते हुए यह पूरा मामला अब सिर्फ एक वायरल वीडियो तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह ऑनलाइन कंटेंट की जिम्मेदारी, कॉमेडी की सीमाएं और सोशल मीडिया पर नैतिकता जैसे मुद्दों पर बड़ी बहस का रूप ले चुका है. भले ही वीडियो हटा दिया गया है, लेकिन सवाल अब भी यही है कि क्या महिलाओं के प्रति ऐसी बातें सामान्य मानी जा सकती हैं?
Also Read:
Exclusiv:'सोच-समझ कर क्रिएट की गई कंट्रोवर्सी', प्रणित मोरे पर भड़के स्टैंडअप कॉमेडियन अंशु मोर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं