विज्ञापन

साफ-सुथरे घर में भी आती है बार-बार अजीब सी बदबू? ये Hidden जगह हो सकती हैं वजह, ऐसे करें इनकी सफाई

Domestic Tips For Smelly Spots: क्या आप भी अपने कमरे से आने वाली अजीब सी बदबू से परेशान है, वो ही कमरा साफ-सुधरा होने के बाद, अगर आपका जवाब हां है, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

साफ-सुथरे घर में भी आती है बार-बार अजीब सी बदबू? ये Hidden जगह हो सकती हैं वजह, ऐसे करें इनकी सफाई
Home Hygiene Hacks: घर से बदबू क्यों आती है. (AI Generated Image)

How to Clean Home Smell: अक्सर ऐसा होता है कि हम पूरा दिन लगाकर घर की रगड़-रगड़ कर सफाई करते हैं. झाड़ू-पोछा, डस्टिंग और सामान को सलीके से रखने के बाद भी जब हम कमरे में घुसते हैं, तो एक अजीब सी सीलन या भारीपन वाली बदबू महसूस होती है. हम रूम फ्रेशनर छिड़कते हैं, लेकिन कुछ देर बाद वह गंध फिर लौट आती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो समझ लीजिए कि बदबू घर की सतह पर नहीं, बल्कि उन 'छिपी हुई' जगहों (Hidden Spots) में है जहां हमारी नजर आसानी से नहीं जाती. चलिए जानते हैं घर के वो कौन से कोने हैं जो बदबू का घर बन जाते हैं और उन्हें कैसे साफ किया जाए.

Latest and Breaking News on NDTV

क्यों आती है कमरे में बदबू- (Why does the room smell bad)

1. पुराने सोफे-

सोफे के कवर तो हम बदल देते हैं, लेकिन सोफे की दरारों में जमा धूल और पसीना गंध का कारण बनता है. खासकर गर्मी और उमस के मौसम में सोफे से भारी बदबू आने लगती है.

2. कालीन- 

कई बार कमरे में बदबू कालीन से सीलन की वजह से आ सकती है. 

3. फर्नीचर- 

कमरा साफ होने के बाद भी बदबू आ रही है, तो आप फर्नीचर की सफाई करें. क्योंकि कई बार फर्नीचर से सीलन की वजह से बदबू आती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

सोफे, कालीन और फर्नीचर से सीलन की बदबू को दूर करने के घरेलू उपाय-

1. बेकिंग सोडा- 

बेकिंग सोडा बदबू को सोखने के लिए सबसे बेहतरीन नेचुरल चीज है.

कैसे इस्तेमाल करें- रात को सोने से पहले अपने सोफे और कालीन पर सूखा बेकिंग सोडा छिड़क दें. इसे पूरी रात ऐसे ही छोड़ दें. अगली सुबह वैक्यूम क्लीनर या ब्रश से इसे साफ कर लें. यह बिना किसी केमिकल के सारी गंध खींच लेगा.

2. सिरका- 

सफेद सिरका (White Vinegar) फंगस और बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है जो अक्सर सीलन की वजह होते हैं.

कैसे इस्तेमाल करें- एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिलाएं. इस मिक्सचर को सोफे के कोनों या कालीन पर हल्का-हल्का स्प्रे करें.

3. वेंटिलेशन- 

अगर आपके कालीन या सोफे की गद्दियां हटाने लायक हैं, तो उन्हें महीने में एक बार कम से कम 3-4 घंटे की तेज धूप जरूर दिखाएं. कमरे में बाहर की हवा आना भी जरूरी है क्योंकि ये नमी को दूर करती है.

ये भी पढ़ें- गर्मी से बचने का देसी जुगाड़! न हेलमेट की टेंशन, न हाथ जलने का डर

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com