विज्ञापन

Sleeping Mistakes: रात को सोने से पहले कभी न करें ये 3 गलतियां, डॉक्टर ने बताया समय से पहले बूढ़ी दिखने लगेगी स्किन

आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी के मुताबिक, रात में की गईं 3 छोटी-छोटी गलतियां आपकी स्किन को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती हैं. इससे स्किन समय से पहले ही बूढ़ी नजर आने लगती है.

Sleeping Mistakes: रात को सोने से पहले कभी न करें ये 3 गलतियां, डॉक्टर ने बताया समय से पहले बूढ़ी दिखने लगेगी स्किन
सोते समय कभी न करें ये 3 गलतियां
(Photo Credit: NDTV)

हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन हमेशा हेल्दी, स्मूद और यंग दिखे. इसके लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, अच्छी डाइट लेते हैं और रोज 7-8 घंटे की नींद भी पूरी करते हैं. लेकिन कई बार लोगों की शिकायत होती है कि इतना सब करने के बाद भी स्किन ड्राई और डल दिखती है या उम्र से पहले ही स्किन पर एजिंग के साइन नजर आने लगे हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो बता कि इसके पीछे आपकी कुछ आम आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं. मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉक्टर बताते हैं, खासकर सोते समय की गईं 3 गलतियां स्किन को समय से पहले ही बूढ़ा दिखाने लगती हैं. आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये आदतें और इनसे कैसे बचा जा सकता है.

सोते समय कभी न करें ये 3 गलतियां

नंबर 1- सिर के पास मोबाइल रखकर सोना

ज्यादातर लोग सोते समय फोन चलाते हैं और फिर मोबाइल को तकिए के पास रखकर ही सो जाते हैं. डॉक्टर सलीम जैदी बताते हैं, आपकी ये आदत आपकी स्किन को सीधा नुकसान पहुंचाती है. मोबाइल से निकलने वाली EMF रेडिएशन फ्लाइट मोड में भी शरीर पर असर डाल सकती हैं. इससे मेलाटोनिन हार्मोन प्रभावित हो सकता है. मेलाटोनिन सिर्फ अच्छी नींद के लिए ही जरूरी नहीं होता. बल्कि ये शरीर और स्किन के रिपेयर में भी अहम भूमिका निभाता है. इस हार्मोन के केवल 30% कम होने से भी आपकी त्वचा 10 साल तक बूढ़ी दिख सकती है. ऐसे में हमेशा अपने मोबाइल को बिस्तर से थोड़ा दूर रखकर सोएं.

नंबर 2- पूरी रात AC चलाकर सोना

गर्मी में AC के बिना सोना मुश्किल लगता है, लेकिन पूरी रात AC चलाने से कमरे की हवा ड्राई हो जाती है. वहीं, लगातार 7 से 8 घंटे तक ड्राई हवा में रहने से स्किन अपनी नमी खोने लगती है. इससे त्वचा रूखी हो जाती है और समय के साथ झुर्रियां, फाइन लाइंस और डार्क सर्कल जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में रातभर AC चलाने से बचें. अगर AC चलाना जरूरी हो, तो कमरे में पानी से भरी बाल्टी या बड़ा बर्तन रख दें. इससे कमरे में थोड़ी नमी बनी रहती है.

नंबर 3- रात में देर से खाना खाना

इन सब से अलग अगर आप रोज रात 9 बजे के बाद खाना खाते हैं, तो इस आदत को भी बदलने की जरूरत है. डॉक्टर के अनुसार, सोने के शुरुआती कुछ घंटों में बॉडी का रिपेयर मोड ऑन होता है. ग्रोथ हॉर्मोन रिलीज होता है, जो जो स्किन की नई कोशिकाएं बनाने और उन्हें हेल्दी रखने में मदद करता है. लेकिन जब आप देर से खाना खाते हैं, तो शरीर का ज्यादा समय खाना पचाने में चला जाता है. ऐसे में स्किन को रिपेयर होने का पूरा समय नहीं मिल पाता और त्वचा पर समय से पहले ही बुढ़ापा नजर आने लगता है.

डॉक्टर बताते हैं, खूबसूरत, हेल्दी और यंग दिखने वाली स्किन सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स लगाने से नहीं मिलती, बल्कि आपकी रोज की आदतें भी इसमें बड़ी भूमिका निभाती हैं. अच्छी लाइफस्टाइल अपनाना ही खूबसूरत त्वचा का सबसे आसान और असरदार तरीका है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

यह भी पढ़ें- सिर पर सफेद बाल दिखने लगें तो शुरुआत में क्या करें? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया कैसे नहीं बढ़ेंगे White Hair

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sleep, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com