विज्ञापन

चेहरे को बनाना है ग्लोइंग? अपनाएं घर पर बने ये 3 फेस स्क्रब, निखर जाएगी आपकी त्वचा

स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए चेहरे को स्क्रब करना जरूरी होता है. इससे स्किन की डेड सेल्स, धूल-मिट्टी हट जाती है और फेस में ग्लो आता है. इसके लिए आप घर पर स्क्रब तैयार कर इस्तेमाल कर सकते हैं.

चेहरे को बनाना है ग्लोइंग? अपनाएं घर पर बने ये 3 फेस स्क्रब, निखर जाएगी आपकी त्वचा
घर पर कैसे तैयार करें फेस स्क्रब
Photo Credit: NDTV

धूल-मिट्टी, प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल के कारण चेहरे की चमक चली जाती है. स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए कई लोग फेशियल करवाते हैं, या फिर बाजार वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. लेकिन इनमें केमिकल मौजूद होने के कारण साइड इफेक्ट होने का खतरा भी हमेशा बना रहता है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय ही बेहद कारगर साबित होते हैं.

घर पर बनाएं स्क्रब

चेहरे को चमकाने और निखारने के लिए स्किन की डेड सेल्स को साफ करना बहुत जरूरी होता है. इसके लिए स्क्रब करना बहुत जरूरी होता है. इससे स्किन की डेड सेल्स और धूल-मिट्टी की सफाई होती है और चेहरा निखर जाता है. इसी कड़ी में आज हम आपको 3 होममेड स्क्रब बताने जा रहे हैं. इनकी मदद से आप चेहरे को ग्लोइंग बना सकते हैं. 

1. ओट्स और दही का स्क्रब

इस स्क्रब को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप 2 चम्मच ओट्स और 1 चम्मच दही को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट से चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद साफ पानी से फेस को धो दें. इससे स्क्रीन हाइड्रेट रहती है और चेहरे की अच्छे से सफाई हो जाती है.

2. दही, हल्दी और बेसन

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप इस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच दही में थोड़ी सी हल्दी डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और स्क्रब करें. फिर 10 मिनट बाद फेसवॉश कर लें. इससे पिंपल्स कम होते हैं और स्किन में नेचुरल ग्लो आता है.

3. केला और कॉफी

ड्राय स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप ये स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप 2 चम्मच कॉफी और 1 चम्मच शहद में 1 केले को मैश कर अच्छे से मिलाएं. इस मिश्रण से एक अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें. इसके थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से फेसवॉश कर लें. इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी और चेहरे में निखार आएगा.

यह भी पढ़ें: सिर्फ लड़कियां ही नहीं, लड़कों के लिए भी उतना ही जरूरी है Skincare, Vijay Varma ने बताया अपना आसान रूटीन

यह भी पढ़ें: Glutathione क्या है? क्यों सेलिब्रिटी कर रहे हैं इसका इस्तेमाल, जानिए स्किन पर इसका क्या असर होता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Skincare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com