विज्ञापन

काली जीन्स का रंग पड़ने लगा फीका? धोते और सुखाते समय रखें इन टिप्स का ध्यान, नहीं होगी फेड

काली जीन्स को फेड होने से बचाने के लिए धोते और सुखाते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. अगर इन टिप्स को ध्यान में रखते हुए क्लीनिंग की जाए तो जीन्स हमेशा नई जैसी रह सकती है.

काली जीन्स का रंग पड़ने लगा फीका? धोते और सुखाते समय रखें इन टिप्स का ध्यान, नहीं होगी फेड
काली जीन्स को कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV

फैशन और स्टाइल की बात करें तो काली रंग की जीन्स अक्सर सभी टॉप, शर्ट्स और टी-शर्ट के साथ मैच कर जाती है. लेकिन परेशानी तब आती है, जब ये पसंदीदा ब्लैक जीन्स का रंग धीरे-धीरे फेड होना शुरू हो जाता है. इसका बड़ा कारण बार-बार धोना और केमिकल वाले डिटर्जेंट माने जाते हैं. ऐसे में अगर काली जीन्स को धोते और सुखाते कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए, तो रंग कभी फेड नहीं पड़ेगा. इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान ब्लैक जीन्स को धोते समय जरूर रखना चाहिए. इससे आपकी जीन्स फेड नहीं होगी.

बार-बार न धोएं

ब्लैक जीन्स को फेड होने से बचाने के लिए आप उसे केवल जरूरत अनुसार ही धोएं. बार-बार मशीन में डाल देने से जीन्स का रंग काफी जल्दी फेड हो सकता है. इसके अलावा जीन्स को हमेशा नए जैसा बनाए रखने के लिए स्पॉट क्लीनिंग तरीके को अपनाएं. इसका मतलब है कि आप जीन्स के गंदे हिस्से को ही साफ करें.

ज्यादा ब्रश न करें

जीन्स को आप केवल अपने हाथों से धोएं और ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें. इसके अलावा जीन्स पर ज्यादा ब्रश का इस्तेमाल न करें और न ही ज्यादा रगड़ें. इसके साथ ही जीन्स की धुलाई के लिए ज्यादा डिटर्जेंट का प्रयोग नहीं करना चाहिए. इनमें मौजूद केमिकल्स जीन्स को फेड कर सकते हैं.

उल्टा करके धोएं

जीन्स को कभी भी सीधी तरफ से न धोएं. हमेशा जीन्स को उल्टा करके ही ठंडे पानी में डालें. इसके साथ ही गर्म पानी में धोने से बचें, क्योंकि इससे जीन्स का कलर काफी जल्दी फेड हो सकता है.

कैसे सुखाएं?

जीन्स को धोने के बाद सुखाने के लिए कभी भी बहुत जोर से न निचोड़ें. साथ ही तेज धूप में भी सुखाने से बचना चाहिए. दरअसल, तेज धूप में जीन्स का कलर फेड हो सकता है. आप जीन्स को हवादार और छाया वाली जगह पर सुखा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सिर्फ लड़कियां ही नहीं, लड़कों के लिए भी उतना ही जरूरी है Skincare, Vijay Varma ने बताया अपना आसान रूटीन

यह भी पढ़ें: फेस पैक में फिटकरी मिलाकर लगाती हैं Neelam Kothari, एक्सपर्ट से जानें चेहरे पर फिटकरी लगाने से क्या होता है

यह भी पढ़ें: Glutathione क्या है? क्यों सेलिब्रिटी कर रहे हैं इसका इस्तेमाल, जानिए स्किन पर इसका क्या असर होता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com