Summer Refreshing Drinks Tips: जूस का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. गर्मियों का मौसम आते ही प्यास बुझाने के लिए सबसे पहले याद आता है ठंडा-ठंडा जूस. सेहत के लिहाज से देखें तो बाजार में मिलने वाले डिब्बाबंद जूस के मुकाबले घर पर बना ताजा जूस कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है. लेकिन अक्सर लोगों की एक शिकायत होती है कि "घर पर निकाले गए जूस में वो बात नहीं आती" जो मार्केट में मिलने वाले जूस में होती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है और बच्चे या घर के बड़े घर का जूस पीने में आनाकानी करते हैं, तो इस आर्टिकल में जानें मार्केट जैसा स्वाद पाने के लिए क्या करें.

क्यों फीका लगता है घर का बना जूस? (Why does homemade juice taste bland)
अक्सर हम जूसर में फल डालते हैं और जूस निकालकर गिलास में भर लेते हैं. लेकिन फलों की अपनी मिठास कभी कम तो कभी ज्यादा हो सकती है. साथ ही, जूस निकालने की प्रक्रिया में कुछ फलों का स्वाद थोड़ा सपाट (flat) हो जाता है. इसी 'मिसिंग फ्लेवर' को वापस लाने के लिए हमें कुछ खास चीजों की जरूरत होती है.
जूस को स्वादिष्ट बनाने के लिए क्या मिलाएं- (What to Mix to make the juice tasty)
1. काला नमक और भुना जीरा-
काला नमक किसी भी ड्रिंक के स्वाद को बढ़ा देता है. इसमें मौजूद मिनरल्स न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि डाइजेशन यानी पाचन में भी मदद कर सकते हैं.
कैसे इस्तेमाल करें- जब भी आप मौसंबी, संतरा, तरबूज या मिक्स फ्रूट जूस बनाएं, तो उसमें एक चुटकी काला नमक और आधा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर डाल दें.

2. पुदीना और नींबू का रस-
फ्रेश पुदीना और नींबू का मेल किसी भी साधारण जूस को 'मॉकटेल' जैसा लग्जरी स्वाद दे सकता है.
कैसे इस्तेमाल करें- जूस निकालते समय ही 4-5 पुदीने की पत्तियां साथ में पीस लें या बाद में जूस में नींबू का रस निचोड़ दें.
ये भी पढ़ें- दूध फट गया है? फेंकने की गलती न करें, सिर्फ 5 मिनट में बनाएं ये 4 स्वादिष्ट रेसिपीज
एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं