WR Apprentice Recruitment 2024: वेस्टर्न रेलवे (WR) में बंपर भर्ती होने वाली है. रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), वेस्टर्न रेलवे (WR), मुंबई ने अपरेंटिस के 5066 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. आरआरसी डब्ल्यूआर अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. रेलवे भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2024 है.
आवेदन शुल्क कितना
वेस्टर्न रेलवे (WR) में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए जनरल कैटेगरी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग और महिला वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उम्र कितनी होनी चाहिए
रेलवे में अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल होनी चाहिए. उम्र की गणना 22 अक्टूबर 2024 के आधार पर की जाएगी. अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग को पांच साल और दिव्यांगों को दस साल की छूट मिलेगी.
UPSC Recruitment 2024: यूपीएससी 232 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें
जरूरी योग्यता
मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआईटी सर्टिफिकेट का होना जरूरी है. वेस्टर्न रेलवे ने भर्ती नोटिफिकेशन में कहा कि अधिसूचना तिथि तक एसएससी/आईटीआई परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे. एनसीवीटी/एससीवीटी से आईटीआई प्रमाणपत्र अनिवार्य है.
चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों का चयन मैट्रिकुलेशन परीक्षा और आईटीआई सर्टिफिकेट के अंकों के औसत से बनाई गई मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा. दोनों को समान महत्व दिया जाएगा. चयन प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन भी शामिल है. चयनित उम्मीदवारों को एक साल की अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी. इस दौरान उन्हें स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.
MPPSC Recruitment 2024: मध्य प्रदेश में 850 से ज्यादा भर्ती, 29 सितंबर है लास्ट डेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं