विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2018

व्यापम में अन्वेषक के पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

व्यावसायिक शिक्षा मंडल (व्यापम) मध्य प्रदेश ने अन्वेषक के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. व्यापम राज्य सरकार का प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड है.

Also Read in
व्यापम में अन्वेषक के पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
मध्य प्रदेश में निकलीं सरकारी नौकरियां
व्यावसायिक शिक्षा मंडल (व्यापम) मध्य प्रदेश ने अन्वेषक के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. व्यापम राज्य सरकार का प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड है. व्यापम में निकाली गई इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू हो गई है और इसके लिए 7 अप्रैल 2018 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.

पद का नाम: अन्वेषक
जॉब लोकेशन: मध्य प्रदेश
सेलरी: 5200 से 20200 प्रतिमाह.

योग्यता: इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास कॉमर्स, इकनॉमिक्स, स्टेटिक्स, मैथमैटिक्स या समाज शास्त्र में द्वितीय श्रेणी के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.
 आयुसीमा: इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 1.1.2018 तक 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. 

आवेदन शुल्क: इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. इसके अलावा 70 रुपये एमपी ऑनलाइन पोर्टल के लिए देने होंगे. फीस को नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेविड कार्ड के माध्यम से जमा किया जा सकता है. 

चयन प्रक्रिया: इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और अन्य स्किल टेस्ट के माध्यम से होगा. 
 
जॉब्स की अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Government Jobs 2018, Jobs 2018, VYAPAM
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com