विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2017

राजस्थान पोस्टल सर्किल में नौकरी का मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर, 2017 है.

Also Read in
राजस्थान पोस्टल सर्किल में नौकरी का मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
राजस्थान पोस्टल सर्किल में नौकरी का मौका
डाक विभाग ने रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए राजस्थान पोस्टल सर्किल में पोस्टमैन और मेल गार्ड के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी. जॉब लोकेशन राजस्थान होगी.

कुल पद:
126

पद का नाम:
पोस्टमैन
मेल गार्ड

शैक्षणिक योग्यता:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास होना अनिवार्य है. 

उम्र:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 27 साल तक होनी चाहिए.
 
वेतन:
इस भर्ती के जरिए चयनित उम्मीदवार को 21700 रुपये (लेवल 3) का वेतन प्रतिमाह देय होगा. 

चयन प्रक्रिया:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन एप्टिट्यूड टेस्ट के आधार पर होगा. 

आवेदन फीस:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी देनी होगी. इसमें 100 रुपये की एप्लीकेशन फीस और 400 रुपये की एग्जाम फीस, जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को चुकानी होगी. वहीं एससी/एसटी, PH और महिला उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी.

ऐसे करें आवेदन:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार www.doprajrecruitment.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आखिरी तारीख:
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर, 2017 है.
 
इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
 
जॉब्‍स की और खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Postmen, Mail Guards, Rajasthan Postal Circle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com