UPSC की NDA (II) और CDS (II) परीक्षा 2026 कल यानी 13 सितंबर को देशभर में आयोजित की जाएगी. कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर्स तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो इसके लिए 13 सितंबर 2026 को दिल्ली मेट्रो अपनी सभी लाइनों पर सुबह 6 बजे से सेवाएं शुरू करेगी. बता दें कि दिल्ली मेट्रो ने यह फैसला सोशल मीडिया पर एक अभयर्थी के शिकायत करने के बाद लिया है.
जानकारी के मुताबिक, एक CDS अभ्यर्थी ने सोशल मीडिया पर चिंता जताई थी कि मेट्रो की सामान्य शेड्यूल के कारण कई कैंडिडेट्स एग्जाम सेंटर तक रिपोर्टिंग समय से पहले नहीं पहुंच पाएंगे. इसके बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के साथ कोर्डिनेशन कर यह फैसला लिया.
DMRC ने सोशल मीडिया पर दी जानकारीDMRC ने अपने ऑफिशियल एकाउंट X (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी देते हुए कहा कि छात्रों और आम यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 13 सितंबर को सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू की जाएंगी. साथ ही, डीएमआरसी ने BRICS Summit के चलते संभावित ट्रैफिक प्रतिबंधों को देखते हुए यात्रियों को पहले से यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है.
CDS-II परीक्षा का शेड्यूलCDS-II परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित होगी-
अंग्रेजी की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
जनरल नॉलेज की दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक
एलीमेंट्री मैथमेटिक्स की शाम 4 बजे से 6 बजे तक
NDA एवं NA-II परीक्षा दो शिफ्ट में होगी-
मैथमेटिक्स की सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
जनरल एबिलिटी टेस्ट की दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक
साथ ही UPSC ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर के गेट बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को एंट्री नहीं मिलेगी.
एडमिट कार्ड पहले ही जारीसंघ लोक सेवा आयोग (UPSC) NDA-II और CDS-II दोनों एग्जाम्स के एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर चुका है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग ने सलाह दी है कि ई-एडमिट कार्ड (E Admit Card) को फाइनल रिजल्ट जारी होने तक सेव करके रखें.
यह भी पढ़ें- IGNOU में लगेगा मेगा जॉब मेला, स्टूडेंट्स और एलुमनाई को मिलेगा सीधा इंटरव्यू का मौका, जानें पूरी डिटेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं