- IES और ISS परीक्षा के लिए आवेदन चल रहे हैं.
- इंडियन इकोनोमिक्स सर्विस के लिए 32 पदों पर भर्ती होगी.
- इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस के लिए 33 पदों पर भर्ती होगी.
यूपीएससी इंडियन इकोनोमिक्स सर्विस (UPSC IES) और इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस (UPSC ISS) परीक्षा 2019 के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अप्रैल है. यूपीएससी (UPSC) 28 जून को परीक्षा आयोजित करेगा. बता दें कि आयोग ने इंडियन इकोनोमिक्स सर्विस (IES) के लिए 32 पद और इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस (ISS) के लिए 33 पद के लिए 20 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया था. अगर आप इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ने के बाद ही अप्लाई करें.
उम्र सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 अगस्त, 2019 के हिसाब से की जाएगी.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
आवेदन फीस
200 रुपये
UPSC IES/ISS 2019: इस आधार पर होगा चयन
इंडियन इकोनोमिक्स सर्विस (IES) और इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस (ISS) परीक्षा 2 चरणों में होगी. पहले चरण में 1000 अंक की लिखित परीक्षा होगी. दूसरे चरण में 200 अंक की विवा वॉयस (मौखिक परीक्षा) होगी.
UPSC IES, ISS 2019 परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
UPSC IES/ISS Exam 2019 के लिए इन स्टेप्स से करें आवेदन
स्टेप 1: आवेदन करने के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए Apply online' पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब ‘Online Application for Various Examinations' पर क्लिक करें.
स्टेप 4: इसके बाद‘ONLINE APPLICATION FOR VARIOUS EXAMINATIONS OF UPSC' पर क्लिक करें.
स्टेप 5: अब भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा (ISS) या भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा (IES) के 'Click Here for PART I' पर क्लिक करें.
स्टेप 6: अब दी गई जानकारी पढ़ें और ‘YES' पर क्लिक करें.
स्टेप 7: अब एप्लीकेशन फॉर्म आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, मांगी गई जानकारी भरकर ‘Continue आगे बढ़े' पर क्लिक करें.
स्टेप 8: अब फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें, ध्यान रहे कि फोटो का साइज 5 -25 KB होना चाहिए.
स्टेप 9: अपनी आवेदन फीस का भुगतान करें.
स्टेप 10: सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद भविष्य के लिए एप्लीकेशन का प्रिंट आउट ले लें.
अन्य खबरें
SSC Result: जारी हुआ जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और हिंदी प्राध्यापक का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
HTET Result 2018: शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं