विज्ञापन

UPSC CSE Mains Admit Card 2026: जल्द जारी होगा ई-एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका

जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा पास कर चुके हैं, वे जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी ले जाना जरूरी है.

UPSC CSE Mains Admit Card 2026: जल्द जारी होगा ई-एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका
आप "Download e-Admit Card for UPSC Examination" पर क्लिक करिए.

UPSC CSE Mains Admit Card 2026 : UPSC मेन्स परीक्षा 21 अगस्त 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. ऐसे में उम्मीदवार बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) जल्द ही UPSC CSE मेन्स एडमिट कार्ड जारी करेगा. आमतौर पर एडमिट कार्ड एग्जाम से एक या दो सप्ताह पहले जारी किया जाता है.

ऐसे में जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा पास कर चुके हैं, वे जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. एग्जाम सेंटर्स पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी ले जाना जरूरी है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एग्जाम सेंटर पर बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी.

UPSC मेन्स एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद आप "What's New" सेक्शन या "Examinations" मेनू में "Admit Card" ऑप्शन सर्च करिए.
  • अब आप "Download e-Admit Card for UPSC Examination" पर क्लिक करिए.
  • इसके बाद आप जरूरी लॉगिन डिटेल्स भरिए.
  • अब आप सिक्योरिटी कैप्चा वेरिफिकेशन पूरा कर लीजिए.
  • फिर आप "Submit" पर क्लिक करिए.
  • अब आपको एडमिट कार्ड स्क्रीन नजर आने लगेगा.
  • अब आप इसे डाउनलोड करिए और परीक्षा के दिन के लिए प्रिंटआउट ले लीजिए.

UPSC CSE एडमिट कार्ड पर क्या-क्या होती है जानकारी

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन ID
  • फोटो और सिग्नेचर
  • डेट ऑफ बर्थ
  • कैटेगरी
  • एग्जाम डेट और सेशन
  • रिपोर्टिंग का समय
  • एग्जाम सेंटर की जानकारी

परीक्षा के दिन के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड पर दिए गए जरूरी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए...

  • उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहिए.
  • परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं है.
  • उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक ID प्रूफ भी ले जाना चाहिए.
  • उन्हें इनविजिलेटर (निरीक्षक) के निर्देशों का पालन करना चाहिए.
  • UPSC CSE मेन्स परीक्षा में कुल 1750 अंकों के नौ डिस्क्रिप्टिव पेपर होते हैं, जिसके बाद 275 अंकों का पर्सनैलिटी टेस्ट होता है.

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु के 17 साल के Student को ब्राउन यूनिवर्सिटी ने दी 3.55 करोड़ की स्कॉलरशिप, जानिए प्रणव इलांगो की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com