UPPSC Interview 2024 Questions: IAS या PCS बनने का सपना लिए लाखों स्टूडेंट्स हर साल UPSC और UPPSC जैसे एग्जाम में शामिल होते हैं. इनमें से कुछ कैंडिडेट्स ही इंटरव्यू तक पहुंच पाते हैं. यूपीएससी का इंटरव्यू काफी चैलेंजिंग होता है, क्योंकि इसमें इंटरव्यू पैनल सिर्फ किताबी नॉलेज नहीं बल्कि प्रैक्टिकल सोच, डिसीजन लेने की क्षमता और सोशल अंडरस्टैंडिंग चेक करते हैं. इसमें ऐसे-ऐसे सवाल पूछे जाते हैं, जो कैंडिडेट्स के होश तक उड़ा देते हैं. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) इंटरव्यू 2024 में भी कुछ इसी तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं.
UPPSC इंटरव्यू में कैसे सवाल पूछे जाते हैं
यूपीपीएससी इंटरव्यू 2024 में जौनपुर के रामकुमार मिश्रा से एक से बढ़कर एक सवाल पूछे गए. रामकुमार ने MA और UGC-NET किया है और यह उनका यूपीपीएससी में दूसरा अटेम्प्ट था. उनका इंटरव्यू लगभग 22–23 मिनट तक चला, जिसमें कई सब्जेक्ट और सिचुएशन-बेस्ड सवाल पूछे गए, जो इस एग्जाम की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए काम आ सकते हैं.
UPPSC इंटरव्यू 2024 में कैसे सवाल पूछे गए
1. किसान बिजली चोरी करे तो क्या करेंगे?
रामकुमार मिश्रा से सिचुएशन बेस्ड सवाल में पूछा गया कि 'अगर किसान बिजली चोरी करे तो आप क्या करेंगे.' उन्होंने ने जवाब दिया कि सरकार बिजली पर सब्सिडी देती है, इसलिए बिजली चोरी करने की कोई जरूरत ही नहीं होती है. यह जवाब दिखाता है कि सिचुएशन को समझकर प्रैक्टिकल जवाब देना कितना जरूरी है. इसके अलावा रामकुमार से पूछा गया कि इनर इंजीनियरिंग क्या है और यह भगवत गीता से कैसे अलग है.
2. हॉबी और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से सवाल
रामकुमार से उनकी हॉबी और स्ट्रीम से जुड़े सवाल भी पूछे गए. हाल ही में हुए एयरक्रैश को लेकर भी पैनल ने पूछा कि इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग का कौन सा पार्ट लागू होता है या होना चाहिए. यह सवाल कैंडिडेट की टेक्निकल एनालिसिस और प्रॉब्लम सॉल्विंग कैपेबिलिटी चेक करता है.
3. प्रशासन से जुड़े सवाल
इंटरव्यू में पंचायती राज और एडमिनिस्ट्रेशन के बारे में भी सवाल पूछे गए, क्योंकि रामकुमार का ऑफ्शन सब्जेक्ट पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन रहा है. इन सवालों से पता चलता है कि UPPSC इंटरव्यू सिर्फ आपकी किताबी नॉलेज नहीं बल्कि हर एबिलिटी को चेक करता है, जो एक ऑफिसर बनने के लिए जरूरी होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं