UP Police Written Exam Result 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) के जुलाई के आखिरी हफ्ते तक UP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किए जाने की उम्मीद है. हालांकि बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. बता दें कि भर्ती का अगला चरण अगस्त में शुरू होने के संकेतों से साफ है कि लिखित परीक्षा के नतीजे जुलाई के अंत तक आ जाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों को किन-किन स्टेप्स से गुजरना होगा.
अगला प्रोसेस क्या होगा?
DV और PST के लिए बुलाया जाएगालिखित परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स को सबसे पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा. संभावित शेड्यूल के मुताबिक, ये प्रक्रियाएं 17 अगस्त, 2026 के आसपास शुरू हो सकती हैं.
PET और मेडिकल होगाDV और PST में सफल होने वाले कैंडिडेट्स अगले और अंतिम चरण जिसमें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और मेडिकल जांच शामिल हैं के लिए बुलाया जाएगा.
अंतिम चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल जांच में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर होगा.
परीक्षा से लेकर रिजल्ट तक की टाइमलाइन
विदित हो कि UPPRPB ने 8, 9 और 10 जून, 2026 को ऑफलाइन OMR मोड में लिखित परीक्षा आयोजित की थी. प्रोविजनल आंसर की 20 जून को जारी कर दी गई है, जिससे उम्मीदवारों को अंतिम रिजल्ट से पहले अपने जवाबों की समीक्षा करने और आपत्तियां उठाने का मौका मिला.
वहीं, भर्ती का नोटिफिकेशन 31 दिसंबर, 2025 को जारी किया गया था, जबकि ऑनलाइन आवेदन 30 जनवरी, 2026 तक चला. उम्मीदवारों को 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच अपने फॉर्म में करेक्शन करने का मौका भी दिया गया था.
32,000 से ज्यादा पद जाएंगे भरे
इस भर्ती के जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 खाली पदों को भरना है. इन पदों में सिविल पुलिस, प्रोविंशियल आर्म्ड कॉन्स्टेबुलरी (PAC) और जेल वार्डन शामिल हैं.
क्या हो सकता है कटऑफ
बोर्ड रिजल्ट के साथ कट-ऑफ मार्क्स की भी घोषणा करेगा. हालांकि, परीक्षा विशेषज्ञों के अनुमानों के आधार पर, जनरल कैटेगरी के लिए संभावित कट-ऑफ 300 में से 185 से 195 मार्क्स के जा सकता है. जबकि EWS के लिए का 180-190, OBC के लिए 178-188 और SC कैंडिडेट्स के लिए 165-175 रहने की संभावना है.
यह भी पढ़ें- क्या सिर्फ कॉमर्स वाले ही कर सकते हैं MBA? जानिए यहां सच्चाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं