विज्ञापन

क्या सिर्फ कॉमर्स वाले ही कर सकते हैं MBA? जानिए यहां सच्चाई

चाहे आप किसी भी फील्ड से हों, अगर आपके भीतर लीडरशिप और मैनेजमेंट की समझ विकसित करने की चाह है, तो MBA के दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले हैं.

क्या सिर्फ कॉमर्स वाले ही कर सकते हैं MBA? जानिए यहां सच्चाई
अधिक जानकारी और करियर गाइडेंस के लिए आप शिक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.education.gov.in पर जा सकते हैं.

MBA eligibility criteria : जब भी एमबीए (MBA) करने की बात आती है, तो अक्सर मन में पहला ख्याल यही आता है कि यह कोर्स सिर्फ कॉमर्स बैकग्राउंड वाले ही कर सकते हैं. लेकिन क्या सच में ऐसा है? तो बता दें कि आपको अपनी जानकारी दुरुस्त करने की जरूरत है. इस बात में जरा सी भी सच्चाई नहीं है. MBA करने के लिए आपका कॉमर्स बैकग्राउंड से होना बिल्कुल जरूरी नहीं है. आइए इस बारे में आगे आर्टिकल में विस्तार से समझते हैं.

किसी भी स्ट्रीम के छात्र कर सकते हैं MBA

एमबीए (MBA) एक पोस्ट पोस्टग्रेजुएट डिग्री है जो मैनेजमेंट और बिजनेस स्किल्स सिखाती है. इस कोर्स को बीए, बीएसएसी, बीटेक, बीकॉम या किसी भी अन्य स्ट्रीम में ग्रेजुएट स्टूडेंट कर सकते हैं.

क्या चाहिए योग्यता

MBA में एडमिशन के लिए सबसे बेसिक शर्त है कि आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 50 फीसदी, और अगर आप आरक्षित वर्ग से हैं तो 45 प्रतिशत के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है.

कैसे मिलता है एडमिशन

इसके बाद आप CAT, MAT, XAT या CMAT जैसे एंट्रेंस एग्जाम पास करके देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं.  

क्यों MBA में हर बैकग्राउंड की मांग

आपको बता दें कि इस फिल्ड नें विविधता की डिमांड होती है-

  • साइंस और टेक बैकग्राउंड के कैंडिडेट की लॉजिकल और एनालिटिकल स्किल्स जबरदस्त होती, जो डेटा एनालिसिस में काम आती हैं.
  • वहीं, आर्ट्स और ह्यूमेनिटीज बैकग्राउंड की कम्यूनिकेशन स्किल्स, प्रॉब्लम सॉल्विंग और ह्यूमन नेचर को समझने की क्षमता काम आती है.
  • जबकि कॉमर्स वाले के पास अकाउंट्स और फाइनेंस की पहले से अच्छी समझ होती है, तो ये स्ट्रीम तो बेस्ट है ही. 

अधिक जानकारी और करियर गाइडेंस के लिए आप शिक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.education.gov.in पर जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- IIT नहीं तो IIM ही सही, JEE स्कोर से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के कई UG कोर्स में मिल सकता है एडमिशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com