झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने शनिवार को कहा कि सरकार जल्द ही एक नीति लाएगी जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड राज्य में स्थानीय उम्मीदवारों को निजी क्षेत्र में रोजगार देने और निजी क्षेत्र में लगभग 11,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण के अवसर पर संबोधित करते हुए यह जानकारी दी है. डिटेल में जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को पूरा पढ़ें.
इन Government Jobs में 12वीं और ग्रेजुएशन पास महिलाऐं बना सकती हैं बेहतर करियर, देखें डिटेल्स
मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट ने शुक्रवार को निजी क्षेत्र में नई नीति के लिए नियमों को मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा कि नई नीति के तहत निजी कंपनियों को स्थानीय लोगों के लिए 75 फीसदी आरक्षण देना होगा. नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, “जो छात्र जेपीएससी, यूपीएससी, इंजीनियरिंग या मेडिकल जैसी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, उनकी तैयारी के लिए सरकार वित्तीय सहायता प्रदान करेगी. हम जल्द ही इस संबंध में एक नीति लाने जा रहे हैं."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ITBP SI Recruitment 2022: सब इंस्पेक्टर के 37 पोस्ट पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें डिटेल
आगे उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से भर्ती की प्रक्रिया चल रही है. “हमने हाल ही में 250 से अधिक जेपीएससी परीक्षाओं को पास करने वाले लोगों को नियुक्ति पत्र दिया है, जिसमे से कुल 35 व्यक्ति गरीबी रेखा से नीचे (BPL) धारक श्रेणी के थे जो हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है. हमने पहली बार फोरेंसिक लैब में कृषि अधिकारियों और कर्मचारियों की भर्ती भी की है.
झारखंड को पिछड़ा राज्य कहा जाता है. लेकिन, हम इसे अगले पांच से सात वर्षों में देश का अग्रणी राज्य बनाने जा रहे हैं. इसके लिए हमें सभी के सहयोग की जरूरत है." इस मौके पर झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और राज्यसभा सांसद महुआ मांझी भी मौजूद थे.
THDC Recruitment 2022: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में 45 इंजीनियर ट्रेनी भर्ती 2022 के लिए करें अप्लाई
श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग के सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो ने कहा कि इस साल अप्रैल से अब तक निजी क्षेत्र में नौकरी पाने वाले 11,391 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि कुल 5,332 युवाओं को परिधान क्षेत्र में, 1,041 स्वास्थ्य देखभाल में, 1,168 को मैनेजमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप में, 785 को मोटर वाहन क्षेत्र में और 118 को टेलीकॉम क्षेत्र में रोजगार मिला है.
SEBI Recruitment 2022: ग्रेड A असिस्टेंट मैनेजर के लिए आवेदन शुरू, इस दिन से पहले करें अप्लाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं