SET Application Date Extended 2026 : राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है. परीक्षा के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ी दी गई है. ऐसे में अब अभ्यर्थी 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. बता दें कि इससे पहले आवेदन की लास्ट डेट 31 जुलाई तय की गई थी. लेकिन अभ्यर्थियों की मांग और एप्लिकेशन प्रोसेस को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है. डेट बढ़ने से उन कैंडिडेट्स को ज्यादा समय मिल जाएगा जो किसी कारण निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे.
13 सितंबर को होगी परीक्षा
बता दें कि इस साल राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को किया जाएगा. परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) और शोध संबंधी पात्रता निर्धारित की जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
37 सब्जेक्ट्स के लिए होगी परीक्षा
इस बार SET परीक्षा 37 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है. उम्मीदवार अपनी एकेडेमिक क्वालिफिकेशन और सब्जेक्ट के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और अन्य दिशा-निर्देशों की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी.
समय है सीमित, तैयारी पर दें ध्यान
विदित हो कि एग्जाम की डेट पहले ही घोषित की जा चुकी है, इसलिए उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए सीमित समय है. ऐसे में आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के साथ-साथ परीक्षा की तैयारी पर भी पूरा ध्यान देना होगा.
यह भी पढ़ें- नौकरीपेशा लोगों को IIT Kanpur दे रहा है सुनहरा मौका! 60 घंटे में सीखें AI और Data Science, ऐसे करें अप्लाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं