विज्ञापन

नौकरीपेशा लोगों को IIT Kanpur दे रहा है सुनहरा मौका! 60 घंटे में सीखें AI और Data Science, ऐसे करें अप्लाई

3 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले इस कोर्स में AI, Machine Learning, Data Analytics, Python, R Programming और Generative AI जैसी हाई-डिमांड स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी.

नौकरीपेशा लोगों को IIT Kanpur दे रहा है सुनहरा मौका! 60 घंटे में सीखें AI और Data Science, ऐसे करें अप्लाई
IIT कानपुर ने वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए बिजनेस एनालिटिक्स हेतु एडवांस्ड डेटा साइंस और मशीन लर्निंग में 6 महीने का ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया है.

IIT Kanpur Data Science Course : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर ने वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए खास प्रोग्राम शुरू किया है. दरअसल, आईआईटी कानपुर ने बिजनेस एनालिटिक्स के लिए एडवांस्ड डेटा साइंस और मशीन लर्निंग में छह महीने का ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया है. इस कोर्स का मकसद नौकरीपेशा लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML) और बिजनेस एनालिटिक्स में प्रैक्टिकल जानकारी देना है. यह प्रोग्राम 3 अक्टूबर, 2026 को शुरू होगा.

बता दें कि यह प्रोग्राम पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में चलाया जाएगा. इसलिए, देश भर के प्रोफेशनल्स के लिए अपनी नौकरी छोड़े बिना अपनी स्किल्स को बेहतर बनाना आसान होगा.तो चलिए आगे आर्टिकल में जानते हैं इस कोर्स से जुड़ी योग्यता और फीस के बारे में विस्तार से...

क्या चाहिए योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से कम से कम 55% अंकों के साथ ग्रेजुएट हुए लोग इस प्रोग्राम के लिए अप्लाई कर सकते हैं. तीन या उससे ज्यादा साल का संबंधित काम का अनुभव रखने वाले प्रोफेशनल्स भी अप्लाई कर सकते हैं, अगर उन्होंने अपनी क्वालिफाइंग डिग्री में कम से कम 40% अंक हासिल किए हों.

60 घंटे की लर्निंग शामिल है

6  महीने के इस प्रोग्राम में 60 घंटे की लर्निंग शामिल है. इसमें हर हफ्ते तीन घंटे की लाइव ऑनलाइन वीकेंड क्लास होगी. IIT कानपुर ने तीन महीने का एग्जिट ऑप्शन भी दिया है. जो कैंडिडेट्स तीन महीने बाद प्रोग्राम छोड़ देंगे, उन्हें पूरा कोर्स पूरा करने का सर्टिफिकेट मिलने के बजाय 'सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन' मिलेगा.

इस कोर्स को IIT कानपुर के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (DoMS) ने तैयार किया है, जिसमें प्रमुख IITs और IIMs के एक्सपीरिएंस फैकल्टी सदस्यों का एकेडमिक सपोर्ट मिला है.

मशीन लर्निंग प्रोग्राम में क्या-क्या सिखाया जाएगा?

यह प्रोग्राम प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स और बिजनेस-आधारित केस स्टडीज के जरिए हैंड्स-ऑन लर्निंग देता है. पार्टिसिपेंट्स को कई हाई-डिमांड टेक्नोलॉजीज में ट्रेनिंग मिलेगी. 

इनमें शामिल हैं-

  • पायथन (Python) प्रोग्रामिंग
  • R प्रोग्रामिंग
  • डेटा एनालिसिस
  • डेटा विज़ुअलाइज़ेशन
  • मशीन लर्निंग
  • जेनरेटिव AI

IIT कानपुर डेटा साइंस कोर्स फीस स्ट्रक्चर

इस प्रोग्राम में दिलचस्पी रखने वाले कैंडिडेट्स को 1,000 रुपये की एप्लीकेशन फीस और उस पर 18 फीसदी GST देना होगा. वहीं, इस प्रोग्राम की फीस 85,000 रुपये 18% GST के साथ है. बता दें IIT कानपुर ने पार्टिसिपेंट्स को फीस को दो किश्तों में चुकाने की सुविधा दी है.

यह भी पढ़ें- NEET UG Counselling 2026: छात्रों के लिए आसान होगी काउंसलिग, हुए बड़े बदलाव, एक बार ही करना होगा कॉलेज रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com